सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB mulls axing of Test head coach Sarfaraz Ahmed, captain Shan Masood know details
AFG 2nd Inning
18/0 (4 ov)
Sediqullah Atal 16(12)*
Abdul Malik 2 (12)
Lunch Break : Day 3 - Afghanistan trail by 394 runs.

पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव की आहट: मुख्य कोच सरफराज और कप्तान शान मसूद पर गिर सकती है गाज, PCB कर रहा तैयारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 07 Jun 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
सार

बांग्लादेश के खिलाफ 0-2 की टेस्ट सीरीज हार के बाद पीसीबी मुख्य कोच सरफराज अहमद और टेस्ट कप्तान शान मसूद को हटाने पर विचार कर रहा है। वहीं, यूनिस खान और मोहम्मद हफीज को टीम में अहम जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर बातचीत चल रही है।

PCB mulls axing of Test head coach Sarfaraz Ahmed, captain Shan Masood know details
शान मसूद-सरफराज अहमद - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में मिली 0-2 की शर्मनाक टेस्ट सीरीज हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। बोर्ड टेस्ट टीम के मुख्य कोच सरफराज अहमद और कप्तान शान मसूद को उनके पदों से हटाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। पीसीबी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान और पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज से राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारियां संभालने को लेकर बातचीत की है।
Trending Videos

सरफराज से छीनी जा सकती है टेस्ट टीम की जिम्मेदारी
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के सलाहकारों ने बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद टेस्ट टीम के पूरे ढांचे में बदलाव की सिफारिश की है। सरफराज अहमद को टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद से हटाकर फिर से पाकिस्तान अंडर-19 और 'ए' टीमों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि यह फैसला तभी लिया जाएगा जब बोर्ड युनिस खान के साथ किसी नई भूमिका को लेकर सहमति बना लेगा। बताया जा रहा है कि यूनिस खान ने अतीत में किसी भी पद को स्वीकार करने के लिए कुछ कड़ी शर्तें रखी थीं, जिसके चलते बातचीत अभी अंतिम चरण में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शान मसूद की कप्तानी भी खतरे में
पीसीबी टेस्ट कप्तान शान मसूद को भी बदलने पर विचार कर रहा है। हालांकि मसूद ने बोर्ड से अनुरोध किया है कि उन्हें आगामी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे तक टीम का नेतृत्व जारी रखने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन

हफीज बन सकते हैं मुख्य चयनकर्ता
सूत्रों का कहना है कि मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान टीम का मुख्य चयनकर्ता बनाए जाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। फिलहाल इस संबंध में शुरुआती स्तर की बातचीत हुई है। हालांकि, पीसीबी के भीतर यह भी चर्चा है कि हफीज पिछले कुछ समय से मीडिया में टीम और बोर्ड की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। ऐसे में उन्हें महत्वपूर्ण पद देने से यह संदेश जा सकता है कि उनकी आलोचनाओं को शांत करने के लिए यह पेशकश की गई है।

बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ा दबाव
पाकिस्तान को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद टीम प्रबंधन, चयन प्रक्रिया और नेतृत्व पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पीसीबी बड़े बदलावों के जरिए टीम को नए सिरे से खड़ा करने की कोशिश में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed