AFG 2nd Inning
18/0 (4 ov)
Sediqullah Atal 16(12)*
Abdul Malik 2 (12)
Lunch Break : Day 3 - Afghanistan trail by 394 runs.
Live
IND vs AFG Live Score: तीसरे दिन के पहले सत्र का खेल समाप्त, दूसरी पारी में अफगानिस्तान का स्कोर 18/0
{"_id":"6a262f51a8899839ed088692","slug":"ind-vs-afg-test-live-score-india-vs-afghanistan-one-off-test-day-3-live-match-scorecard-updates-mullanpur-2026-06-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG Live Score: तीसरे दिन के पहले सत्र का खेल समाप्त, दूसरी पारी में अफगानिस्तान का स्कोर 18\/0","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Live Cricket Score Today, IND vs AFG 1st Test Day 3: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारत ने पहले ही सत्र में अफगानिस्तान की पहली पारी ढेर कर दी और उसे फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया।
यशस्वी और मानव सुथार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
11:31 AM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: लंच ब्रेक
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। यह सत्र पूरी तरह भारत के नाम रहा और उसने अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर समेट दी। भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया। लंच ब्रेक तक अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 18 रन बनाए हैं। टीम फिलहाल मेजबान से 394 रन पीछे चल रही है। सेदिकुल्लाह अटल 16 और अब्दुल मलिक 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।11:16 AM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की दूसरी पारी शुरू
भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान की दूसरी पारी शुरू हो गई है। अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर ढेर हुई थी और भारत ने फॉलोऑन देने का फैसला किया। अफगानिस्तान भारत से 412 रन पीछे है।
Trending Videos
11:02 AM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पहली पारी समाप्त
मानव सुथार की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर ढेर कर दी है। भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन पर घोषित की थी। इस तरह भारत को 412 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई है। भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन देने का फैसला किया है। यानी एक बार फिर अफगानिस्तान ही बल्लेबाजी करने उतरेगी। अफगानिस्तान के लिए सिर्फ रहमत शाह ने 60 रन की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने छह विकेट झटके। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा को तीन और वाशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला।10:58 AM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को नौवां झटका
मानव सुथार ने एक ही ओवर में अफगानिस्तान को दो झटके दिए हैं। उन्होंने पहले रहमत को आउट किया और अब मोहम्मद सलीम को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा।10:55 AM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: डेब्यू में चमके मानव सुथार
मानव सुथार ने अपने डेब्यू मैच में दमदार प्रदर्शन किया है और वह पहली पारी में फाइव विकेट हॉल पूरे करने में सफल रहे हैं। सुथार ने रहमत शाह को अपना शिकार बनाया जो 135 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान ने आठ विकेट गंवा दिए हैं और उस पर फॉलोऑन का खतरा बढ़ गया है। सुथार भारत के 10वें गेंदबाज और सातवें स्पिनर हैं जिन्होंने टेस्ट डेब्यू पर फाइव विकेट हॉल पूरा किया है।10:46 AM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को सातवां झटका
मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान को सातवां झटका दिया है। सुथार ने शरफुद्दीन अशरफ को आउट किया जो 11 रन बनाकर आउट हुए। सुथार ने डेब्यू मैच की पहली पारी में चार विकेट ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:31 AM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: रहमत-अशरफ टिके
रहमत शाह और अशरफ क्रीज पर टिके हुए हैं और अफगानिस्तान की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि, अफगानिस्तान पर अभी भी फॉलोऑन का खतरा बरकरार है।09:57 AM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: रहमत का अर्धशतक
रहमत शाह ने भारत के खिलाफ पहली पारी में अर्धशतक लगा दिया है। अफगानिस्तान पर हालांकि फॉलोऑन का खतरा अभी भी बरकरार है क्योंकि टीम भारत से 440 रन से पीछे चल रही है।09:48 AM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अजमत खाता खोले बिना आउट
प्रसिद्ध कृष्णा ने अजमतुल्लाह ओमरजई को बोल्ड कर अफगानिस्तान को छठा झटका दिया। ओमरजई खाता खाता खोले बिना आउट हुए। अफगानिस्तान अभी भी भारत से 446 रन पीछे चल रहा है और उस पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।09:32 AM, 08-Jun-2026