Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajat Patidar Smashes Unbeaten 135 off 48 Balls, Hits 13 Sixes in Record-Breaking Knock

सैयद मुश्ताक अली: आईपीएल रिटेंशन से पहले पाटीदार का विस्फोट, 48 गेंदों में जड़े 135 रन; कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

Mon, 16 Nov 2026 03:45 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 16 Nov 2026 03:45 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कप्तान राजत पाटीदार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम के खिलाफ महज 48 गेंदों में नाबाद 135 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 13 छक्के और आठ चौके लगाए तथा 41 गेंदों में शतक पूरा किया। इस दौरान वह टूर्नामेंट के इतिहास में मध्य प्रदेश के लिए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने और एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का नया राज्य रिकॉर्ड भी बनाया। 

विज्ञापन
Rajat Patidar Smashes Unbeaten 135 off 48 Balls, Hits 13 Sixes in Record-Breaking Knock
रजत पाटीदार - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश के कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज राजत पाटीदार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। सोमवार को असम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाटीदार ने महज 48 गेंदों में नाबाद 135 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत मध्य प्रदेश ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पाटीदार ने अपनी इस पारी में 13 छक्के और आठ चौके लगाए। उन्होंने महज 41 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में मध्य प्रदेश की ओर से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इतना ही नहीं, एक पारी में 13 छक्के लगाकर उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए नया रिकॉर्ड भी कायम किया।
विज्ञापन
Trending Videos

Rajat Patidar Smashes Unbeaten 135 off 48 Balls, Hits 13 Sixes in Record-Breaking Knock
रजत पाटीदार - फोटो : IANS
57 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद संभाली पारी
मध्य प्रदेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने आठवें ओवर तक 57 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल समय में बल्लेबाजी करने उतरे राजत पाटीदार ने संभलकर खेलने के बजाय आक्रामक रुख अपनाया और असम के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया।

इस दौरान उन्हें शिवांग कुमार का अच्छा साथ मिला। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए शिवांग और पाटीदार के बीच महज 62 गेंदों में 153 रनों की साझेदारी हुई। यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की ओर से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पाटीदार की बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी 48 गेंदों की पारी में सिर्फ पांच गेंदें डॉट खेलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajat Patidar Smashes Unbeaten 135 off 48 Balls, Hits 13 Sixes in Record-Breaking Knock
रजत पाटीदार - फोटो : IPL/BCCI
चोट के कारण इंडिया ए टीम से लिया था नाम वापस
  • राजत पाटीदार की यह पारी इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में चोट और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए भारत की राइजिंग स्टार्स एशिया कप टीम से अपना नाम वापस ले लिया था।
  • उन्हें दोहा में 19 से 29 नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम का उपकप्तान बनाया गया था।
  • हालांकि, बाद में पाटीदार ने बीसीसीआई को सूचित किया कि मौजूदा चोटों से उबरने और फिटनेस पर ध्यान देने के लिए वह 50 ओवर के क्रिकेट के लिए उपलब्ध नहीं रहना चाहते।
  • बीसीसीआई ने 8 नवंबर को उनके हटने की पुष्टि करते हुए दिल्ली के बल्लेबाज आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया था।
  • वहीं, रिंकू सिंह को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया।
  • इससे पहले पाटीदार ने पुदुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के तीन मैचों में दो अर्धशतक भी लगाए थे।
विज्ञापन

Rajat Patidar Smashes Unbeaten 135 off 48 Balls, Hits 13 Sixes in Record-Breaking Knock
रजत पाटीदार - फोटो : IANS
आईपीएल 2027 रिटेंशन से पहले आरसीबी के लिए अच्छी खबर
  • पाटीदार की यह विस्फोटक पारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए भी राहत और उत्साह बढ़ाने वाली खबर है। आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है। ऐसे में रिटेंशन से ठीक एक दिन पहले पाटीदार का इस तरह की शानदार फॉर्म दिखाना टीम के लिए अहम माना जा रहा है।
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी पाटीदार ने अच्छी शुरुआत की है। 14 नवंबर को केरलम के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 29 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए थे। इस मैच में मध्य प्रदेश ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, रणजी ट्रॉफी के शुरुआती चरण में भी पाटीदार का बल्ला जमकर चला था।
  • उन्होंने पुदुचेरी और बिहार के खिलाफ लगातार दो शतक लगाए थे। इस तरह चोट के चलते 50 ओवर के प्रारूप से दूरी बनाने के बाद पाटीदार ने टी20 क्रिकेट में अपनी शानदार लय का परिचय दिया है। उनकी 48 गेंदों में 135 रनों की पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह छोटे प्रारूप में कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed