फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs GG WPL Highlights: Bangalore vs Gujarat Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi

RCB vs GG: आरसीबी ने गुजरात को 32 रन से हराया, श्रेयंका ने चटकाए पांच विकेट; अंक तालिका में टीम शीर्ष पर काबिज

Fri, 16 Jan 2026 10:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 16 Jan 2026 10:59 PM IST
सार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात जाएंट्स को 32 रन से हरा दिया। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 18.5 ओवर में 150 रन ही बना सकी और सिमट गई।

विज्ञापन
RCB vs GG WPL Highlights: Bangalore vs Gujarat Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
आरसीबी बनाम गुजरात - फोटो : PTI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात जाएंट्स को 32 रन से हरा दिया। शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग का नौवां मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आरसीबी और गुजरात के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राधा यादव की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 18.5 ओवर में 150 रन ही बना सकी और सिमट गई। लगातार तीन जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर बरकार है। वहीं, गुजरात तीसरे पायदान पर है।
विज्ञापन

आरसीबी की पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। ग्रेस हैरिस ने पहले ही ओवर में रेणुका सिंह पर चार चौके जड़ते हुए 23 रन बटोर लिए। हालांकि, उनकी तूफानी पारी को काशवी गौतम ने शानदार इनस्विंगर पर एलबीडब्ल्यू कर समाप्त किया। इसके बाद काश्वी ने अपनी अगली ही ओवर में डी हेमलता को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। शुरुआती झटकों के बीच कप्तान स्मृति मंधाना भी बड़ी पारी नहीं खेल सकीं और रेणुका सिंह की गेंद पर राजेश्वरी गायकवाड़ के हाथों लपकी गईं।

आरसीबी का स्कोर 6 ओवर में 43/4 हो चुका था, लेकिन इसके बाद राधा यादव और ऋचा घोष ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए 105 रनों की अहम साझेदारी की। राधा यादव ने 47 गेंदों पर 66 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें चौके-छक्कों का बेहतरीन मिश्रण रहा। वहीं ऋचा घोष ने 28 गेंदों पर 44 रन बनाकर तेजी बनाए रखी। अंत में नादिन डी क्लार्क ने सिर्फ 12 गेंदों में 26 रन जोड़कर स्कोर को मजबूती दी। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 182 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात की पारी
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जाएंट्स की शुरुआत आक्रामक रही। बेथ मूनी ने पहले ही ओवर में चौका जड़ा और लगातार बाउंड्रीज़ लगाकर रन गति बनाए रखी। सोफी डिवाइन भी पीछे नहीं रहीं। हालांकि, जल्द ही आरसीबी ने मैच पर पकड़ बना ली। अरुंधति रेड्डी ने डिवाइन को कैच एंड बोल्ड कर पहला झटका दिया। इसके बाद श्रेयंका पाटिल ने मैच का रुख ही बदल दिया। उन्होंने खतरनाक दिख रहीं बेथ मूनी को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

गुजरात को एक के बाद एक झटके लगते गए। कप्तान एशली गार्डनर भी बड़ी पारी नहीं खेल सकीं और ऋचा घोष के कैच पर पवेलियन लौटीं। कनिका आहूजा ने कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन वह भी श्रेयंका का शिकार बनीं।लगातार गिरते विकेटों के बीच भारती फुलमाली ने 20 गेंदों पर 39 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत की ओर नहीं ले जा सकीं। अंततः गुजरात जायंट्स की पूरी टीम 150 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रेयंका पाटिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट 23 रन देकर आरसीबी की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

श्रेयंका महिला प्रीमियर लीग के एक मैच में पांच विकेट लेने वाली चौथी गेंदबाज बन गई हैं। इसके अलावा श्रेयंका पाटिल ने अपने डब्ल्यूपीएल करियर में तीसरी बार एक मैच में चार से ज्यादा विकेट हासिल किए। ऐसा करने वाली वो डब्ल्यूपीएल इतिहास की पहली गेंदबाज बन गई हैं। उनके अलावा अमेलिया केर ने दो बार एक पारी में चार से ज्यादा विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन

महिला प्रीमियर लीग के एक मैच में पांच विकेट लेने वाली गेंदबाज
गेंदबाज टीम विपक्षी टीम प्रदर्शन जगह साल
एलिस पेरी आरसीबी मुंबई इंडियंस 6/15 दिल्ली 2024
मारिजन कप दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जाएंट्स 5/15 मुंबई (DYP) 2023
आशा शोभना आरसीबी यूपी वॉरियर्स 5/22 बंगलुरू 2024
श्रेयंका पाटिल आरसीबी गुजरात जाएंट्स 5/23 मुंबई (DYP) 2026
तारा नॉरिस दिल्ली कैपिटल्स आरसीबी 5/29 ब्रेबोर्न 2023
नंदनी शर्मा दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जाएंट्स 5/33 मुंबई (DYP) 2026
किम गर्थ गुजरात जाएंट्स यूपी वॉरियर्स 5/36 मुंबई (DYP) 2023
अमेलिया केर मुंबई इंडियंस यूपी वॉरियर्स 5/38 लखनऊ 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed