फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs GT Final IPL 2026 Celebs at Narendra Modi Stadium Ahmedabad Jay Shah Rajeev Shukla

IPL 2026 Final: आरसीबी और गुजरात के बीच खिताबी मुकाबला देखने पहुंचे जय शाह, गांगुली-सैकिया भी मैदान पर मौजूद

Sun, 31 May 2026 08:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 31 May 2026 08:04 PM IST
सार

रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 के फाइनल मैच को देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिग्गजों का तांता लगा है। मुकाबला देखने के लिए जय शाह से लेकर सौरव गांगुली तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
RCB vs GT Final IPL 2026 Celebs at Narendra Modi Stadium Ahmedabad Jay Shah Rajeev Shukla
आईपीएल 2026 फाइनल - फोटो : PTI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में दिग्गजों का तांता लगा और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारी भी अहमदाबाद में मौजूद हैं। 
विज्ञापन


आरसीबी ने जीता टॉस
फाइनल मुकाबले में गत विजेता आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, गुजरात के खेमे में अरशद खान की वापसी हुई है। उन्हें साई किशोर की जगह प्लेइंग-11 में मौका मिला है।
विज्ञापन


स्टेडियम में दिग्गजों का तांता
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए जय शाह, बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली स्टेडियम में मौजूद हैं। वहीं, आरसीबी टीम की मालकिन अन्नया बिरला भी टीम का समर्थन करने पहुंची हैं। इसके अलावा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, अनुराग ठाकुर और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी भी स्टेडियम में मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


आरसीबी को चियर करने पहुंचीं अनुष्का
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी को चियर करने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी पहुंचीं। अनुष्का ने मैच का आनंद लिया। वह इससे पहले पिछले सीजन भी फाइनल देखने पहुंची थीं। 



दोनों टीमों की प्लेइंग-11: 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधू, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed