फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs GT IPL 2026 Final Live Streaming Telecast Channel: Where How to Watch Today IPL Match Online

GT vs RCB Live Streaming: क्या गत विजेता आरसीबी कर पाएगी खिताब का बचाव? गुजरात के गढ़ में पेश करनी होगी चुनौती

Sun, 31 May 2026 08:38 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 31 May 2026 08:38 AM IST
सार

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans (RCB vs GT) IPL Final Live Streaming and Telecast: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 70 लीग मुकाबलों, एलिमिनेटर और दो क्वालिफायर मैचों के बाद अब फाइनल में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां आरसीबी की नजर अपने खिताब का सफल बचाव करने पर होगी, वहीं गुजरात  2022 दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
RCB vs GT IPL 2026 Final Live Streaming Telecast Channel: Where How to Watch Today IPL Match Online
गुजरात बनाम आरसीबी - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल के 19वें संस्करण का कारवां अपने मुकाम तक पहुंच चुका है। रविवार को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी की नजरें जहां खिताब बचाने पर होंगी, वहीं गुजरात साल 2022 के बाद दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने उतरेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RCB vs GT Playing 11: फाइनल में आरसीबी के लिए उपलब्ध होंगे सॉल्ट? अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका दे सकता है गुजरात
विज्ञापन

RCB vs GT IPL 2026 Final Live Streaming Telecast Channel: Where How to Watch Today IPL Match Online
गुजरात बनाम आरसीबी - फोटो : IANS
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में आरसीबी को मामूली बढ़त
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल नौ मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से पांच मैच आरसीबी ने जीते हैं, जबकि चार मुकाबलों में गुजरात को सफलता मिली है। आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है।

RCB vs GT IPL 2026 Final Live Streaming Telecast Channel: Where How to Watch Today IPL Match Online
गुजरात बनाम आरसीबी - फोटो : ANI
पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने दिखाई थी ताकत
फाइनल से पहले खेले गए पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज में हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बनाए थे। आरसीबी की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। वहीं विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन और क्रुणाल पांड्या ने 43 रनों का योगदान दिया था। जवाब में गुजरात की टीम 162 रन पर सिमट गई थी। टीम के लिए राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 68 रन बनाए थे। ऐसे में फाइनल में गुजरात के पास उस हार का बदला लेने का सुनहरा मौका होगा।

ये भी पढ़ें: RCB vs GT Weather Forecast: क्या आईपीएल फाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे? जानें अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन

RCB vs GT IPL 2026 Final Live Streaming Telecast Channel: Where How to Watch Today IPL Match Online
आरसीबी बनाम गुजरात - फोटो : IANS
घरेलू मैदान पर गुजरात को मिल सकता है फायदा
गुजरात टाइटंस फाइनल अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी, जिसका लाभ टीम को मिल सकता है। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था। उस मुकाबले में शुभमन गिल ने 53 गेंदों पर शानदार 104 रन बनाए थे, जबकि साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी। दोनों बल्लेबाजों की फॉर्म गुजरात के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकती है।

RCB vs GT IPL 2026 Final Live Streaming Telecast Channel: Where How to Watch Today IPL Match Online
आरसीबी - फोटो : IPL
आरसीबी के लिए सब कुछ सही समय पर क्लिक कर रहा है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय शानदार लय में नजर आ रही है। बल्लेबाजी में विराट कोहली, रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या लगातार योगदान दे रहे हैं। वहीं गेंदबाजी विभाग में जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार ने प्रभावित किया है। पहले क्वालिफायर में डफी ने तीन विकेट झटके थे, जबकि भुवनेश्वर ने दो विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या ने भी गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें: RCB Road To Final: रजत पाटीदार की टीम खिताब बचाने से सिर्फ एक जीत दूर; यहां देखें फाइनल तक आरसीबी का दमदार सफर

RCB vs GT IPL 2026 Final Live Streaming Telecast Channel: Where How to Watch Today IPL Match Online
आरसीबी बनाम गुजरात - फोटो : IPL
हम यहां आपको गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच 31 मई यानी रविवार को खेला जाएगा।

गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed