सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs GT IPL 2026 Final: RCB coach Andy Flower praises Virat Kohli after team title win

IPL 2026: 'आप इस ड्रेसिंग रूम की धड़कन हैं', एंडी फ्लावर ने विराट कोहली की तारीफ में पढ़े कसीदे; जमकर सराहा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Jun 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। आरसीबी लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में सफल रही। अब कोच एंडी फ्लावर ने कोहली की जमकर प्रशंसा की है और उन्हें आरसीबी के ड्रेसिंग रूम की धड़कन बताया है।

RCB vs GT IPL 2026 Final: RCB coach Andy Flower praises Virat Kohli after team title win
एंडी फ्लावर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 में मिली खिताबी जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने विराट कोहली को जमकर सराहा है। कोहली ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में नाबाद 75 रन बनाए और अपनी टीम को लगातार दूसरी बार ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आरसीबी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जीत के बाद खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बैठे हैं और कोच फ्लावर सभी को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान फ्लावर ने कोहली को लिए आरसीबी के ड्रेसिंग रूम की धड़कन बताया। 
Trending Videos

अंत तक टिके रहे कोहली
गुजरात के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के लिए कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत करने उतरे। वेंकटेश इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे। इन दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से खेलना शुरू किया और गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वेंकटेश और कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वेंकटेश 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1), कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (1) के विकेट गंवाए। आरसीबी ने 91 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे और लग रहा था कि यहां से गुजरात मैच फंसा सकती है, लेकिन सामने कोहली खड़े थे और उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों का बेहतरीन तरीके से सामना किया। कोहली 42 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी के खिलाड़ियों की तारीफ की
जीत के बाद फ्लावर ने कहा, विराट मुझे पता है कि आप पर बहुत ध्यान दिया जाता है और यह सही भी है। मैं इसे कम करके नहीं आंकना चाहता क्योंकि आप इस ड्रेसिंग रूम की धड़कन हैं। आपने मैदान पर उतरकर बेहतरीन विपक्षी टीम का सामना किया। आप मैदान पर जो साहस दिखाते हैं वो हम सभी के लिए आदर्श है और मैं आप सभी के बारे में यही कहूंगा। 

फ्लावर ने कहा,  जब भी इस सीजन के बारे में सोचता हूं, विशेषकर प्लेऑफ के मैचों के बारे में तो जो बात सबसे ज्यादा मेरा ध्यान खींचती है वो मैदान पर आप लोगों का निडर रवैया है। जब आप शीर्ष स्तर पर खेल रहे होते हैं चाहे टेस्ट क्रिकेट हो या विश्व कप तो आपको निश्चित रूप से बहुत कुशल होना चाहिए, आपके पास क्रिकेट की समझ होने के साथ ही दिल भी होना चाहिए। हमने इस साल यह बखूबी देखा है। आप लोगों में से कई खिलाड़ियों ने इसका उदाहरण भी दिया है। 
विज्ञापन

भुवनेश्वर-क्रुणाल के लिए क्या बोले कोच?
भुवनेश्वर कुमार की सराहना करते हुए कोच ने कहा, भुवी जिस तरह से आपने इस सीजन गेंदबाजी का नेतृत्व किया। आपने कौशल के साथ बड़ी चतुराई से गेंदबाजी की। आप ऐसा करते आ रहे हैं। डैथ ओवरों में बेहतरीन खिलाड़ी आपका सामना करते हैं। मैं बहुत आभारी हूं कि आप जैसे खिलाड़ी मेरे साथ हैं। क्रुणाल पांड्या आप लंबे समय से आईपीएल का हिस्सा हैं और विजेता टीम का हिस्सा भी रहे हैं। आपमें कुछ ऐसा है जिससे दूसरे लोग भी प्रभावित होते हैं। अपने तरीके से आपने टीम में योगदान दिया है। लोगों को आप पर भरोसा रहता है कि दबाव में भी आप धैर्य बनाए रखेंगे। आप सभी लोगों को बहुत बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed