{"_id":"6a15c6e4143c688a190d37b1","slug":"rcb-vs-gt-ipl-2026-qualifier-1-records-and-stats-highest-total-in-an-ipl-knockouts-playoffs-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में आया पाटीदार का तूफान: RCB ने बनाया आईपीएल प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर, टीम का तीसरा सर्वोच्च टोटल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धर्मशाला में आया पाटीदार का तूफान: RCB ने बनाया आईपीएल प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर, टीम का तीसरा सर्वोच्च टोटल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 May 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार
कप्तान रजत पाटीदार की विस्फोटक पारी से आरसीबी ने गुजरात के खिलाफ आईपीएल प्लेऑफ का सर्वोच्च टोटल बनाया। आरसीबी ने गुजरात को 255 रनों का लक्ष्य दिया। टूर्नामेंट के प्लेऑफ इतिहास में यह सबसे बड़ा टोटल है।
आईपीएल प्लेऑफ
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कप्तान रजत पाटीदार की दमदार पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 255 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ का सबसे बड़ा टोटल स्कोर है। आरसीबी ने इस मामले में गुजरात को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 233 रन बनाए थे। आरसीबी के लिए पाटीदार ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 93 रनों की पारी खेली जिससे टीम विशाल लक्ष्य देने में सफल रही।
Trending Videos
पाटीदार का कैच छूटना पड़ा महंगा
पाटीदार का कैच कगिसो रबाडा ने 20 रन के स्कोर पर छोड़ा था और गुजरात को अंत में यह काफी महंगा पड़ा। पाटीदार ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने क्रुणाल पांड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। आरसीबी की ओर से क्रुणाल ने 28 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए, जबकि कोहली ने 25 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 30, वेंकटेश अय्यर ने 19 और टिम डेविड ने चार रनों का योगदान दिया। वहीं, जितेश शर्मा पांच गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली।

गुजरात के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ का सर्वोच्च स्कोर बनाने के साथ ही गुजरात टाइटंस के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। गुजरात ने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 233 रन बनाए थे। वहीं, इस सूची में तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस है जिन्होंने 2025 में गुजरात के खिलाफ पांच विकेट पर 228 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स के 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ छह विकेट पर 226 रन बनाए थे, जबकि 2012 में सीएसके ने दिल्ली के खिलाफ प्लेऑफ में पांच विकेट पर 222 रन बनाए थे।

आईपीएल प्लेऑफ में लगाई सर्वाधिक बाउंड्री
आरसीबी ने सिर्फ आईपीएल प्लेऑफ का सर्वोच्च स्कोर ही नहीं बनाया, बल्कि टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। आरसीबी ने गुजरात के खिलाफ क्वालिफायर-1 मुकाबले में 38 बाउंड्री लगाई। आरसीबी ने इसके साथ ही सीएसके का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2012 में दिल्ली के खिलाफ 33 बाउंड्री लगाई थी। वहीं, पंजाब किंग्स ने सीएसके के खिलाफ 2014 में आईपीएल प्लेऑफ मुकाबले में 32 बाउंड्री लगाई थी।

आईपीएल में आरसीबी के सर्वोच्च स्कोर
आईपीएल में आरसीबी का यह तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। टूर्नामेंट में टीम ने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर बनाया था। उस मैच में आरसीबी ने पांच विकेट पर 263 रन बनाए थे। वहीं, 2024 में हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी ने सात विकेट पर 262 रन बनाए थे। अब टीम चौथी बार आईपीएल में 250 रन का आंकड़ा छूने में सफल रही है, जबकि टीम का टूर्नामेंट में यह तीसरा सर्वोच्च टोटल है।