सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Qualifier 1: RCB captain Rajat Patidar playoff stats

RCB vs GT: प्लेऑफ में आरसीबी के लिए भरोसेमंद साबित हुए हैं कप्तान पाटीदार, लगा चुके हैं दो अर्धशतक और एक शतक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 26 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सार

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने एक बार फिर प्लेऑफ में अपना दम दिखाया। आइए जानते हैं आईपीएल प्लेऑफ में पाटीदार का प्रदर्शन कैसा रहा है...

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Qualifier 1: RCB captain Rajat Patidar playoff stats
रजत पाटीदार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। इस पारी में पाटीदार ने नौ छक्के और पांच चौके लगाए। पाटीदार के दमदार प्रदर्शन की बदौलत ही आरसीबी ने गुजरात के खिलाफ प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। आरसीबी ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बनाए। 
Trending Videos

आईपीएल प्लेऑफ में खेल चुके हैं छह मैच
रजत पाटीदार ने आईपीएल करियर में छह प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं, जिसमें 112.66 की औसत और 193.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 338 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले। इन छह मुकाबलों में पाटीदार ने 24 छक्के और 25 चौके लगाए हैं। आईपीएल प्लेऑफ में सिर्फ सुरेश रैना (40), महेंद्र सिंह धोनी (28) और कीरोन पोलार्ड (25) ने ही पाटीदार से ज्यादा छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत पाटीदार साल 2021 से अब तक सिर्फ आरसीबी के लिए ही खेले हैं। साल 2022 में उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 54 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 112 रन बनाए थे, जिसके बाद क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 42 गेंदों में 58 रन की पारी खेली थी। आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में पाटीदार ने राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 22 गेंदों में 34 रन बनाए थे। आईपीएल 2025 में पाटीदार की कप्तानी में ही आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। उस सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालिफायर-1 में पाटीदार ने आठ गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए थे, जबकि फाइनल मैच में इसी टीम के विरुद्ध 16 गेंदों में 26 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

पाटीदार का कैच छूटना पड़ा महंगा
पाटीदार का कैच कगिसो रबाडा ने 20 रन के स्कोर पर छोड़ा था और गुजरात को अंत में यह काफी महंगा पड़ा। पाटीदार ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने क्रुणाल पांड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। आरसीबी की ओर से क्रुणाल ने 28 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए, जबकि कोहली ने 25 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 30, वेंकटेश अय्यर ने 19 और टिम डेविड ने चार रनों का योगदान दिया। वहीं, जितेश शर्मा पांच गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed