IND vs AFG: भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम घोषित, इन्हें बनाया गया कप्तान
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट छह से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। पहला वनडे धर्मशाला में 13 जून को, दूसरा वनडे लखनऊ में 17 जून को और तीसरा वनडे चेन्नई में 20 जून को खेला जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनडे टीम में अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी में रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान अहम होंगे। दोनों पारी की शुरुआत करेंगे। शाहिदी, रहमत शाह और दरविश रसूली मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे। ऑल-राउंडर नबी और उमरजई गेंदबाजी और बल्लेबाजी में टीम को ताकत देंगे।
टेस्ट में अफगानिस्तान की टीम थोड़ी अलग है। टीम में अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह जादरान और शराफुदीन अशरफ रेड-बॉल टीम में आए हैं। रहमत शाह और गुरबाज भी अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। इकराम अलीखिल और अफसर जजई को कीपर के तौर पर चुना गया है। राशिद खान टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। टेस्ट में स्पिन गेंदबाजी की कमान शराफुदीन अशरफ, कैस अहमद और नांग्याल खारोताई संभालेंगे।
रिजर्व खिलाड़ी: बशीर अहमद, बहिर शाह, और इस्मत आलम।
रिजर्व खिलाड़ी: कैस अहमद, सलीम सफी और बशीर अहमद।
🚨 Afghanistan Squads Are Out 🚨
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) May 26, 2026
Here are Afghanistan’s squads for the upcoming Test and ODI series against India, set to begin from June 6-20. 🏏
Happy with our lineups? #AfghanAtalan | #INDvAFG | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/Ut7cgJdEFN