फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs SRH: Anushka Sharma Smriti Mandhana reached Chinnaswamy stadium to watch IPL 2026 Match Photos

RCB vs SRH: स्मृति मंधाना के साथ आईपीएल का मुकाबला देखने पहुंचीं अनुष्का शर्मा; क्या आपने देखीं तस्वीरें?

Sat, 28 Mar 2026 08:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 28 Mar 2026 08:32 PM IST
सार

अनुष्का शर्मा और स्मृति मंधाना बंगलूरू में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के सीजन ओपनर मुकाबले को देखने पहुंचीं, जिससे स्टेडियम का माहौल और जोशीला हो गया। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और नए खिलाड़ियों को मौका देते हुए मैच की शानदार शुरुआत की।

विज्ञापन
RCB vs SRH: Anushka Sharma Smriti Mandhana reached Chinnaswamy stadium to watch IPL 2026 Match Photos
अनुष्का-मंधाना - फोटो : Jiohotsar (videograb)

विस्तार

आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जोरदार अंदाज में हुआ है, जहां गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां भी स्टेडियम पहुंचीं।
विज्ञापन


मंधाना और अनुष्का की मौजूदगी
मैच के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा अनुष्का शर्मा की मौजूदगी की रही, जो अपने पति विराट कोहली की टीम आरसीबी को सपोर्ट करने स्टेडियम में नजर आईं। उनके साथ आरसीबी महिला टीम की स्टार कप्तान स्मृति मंधाना भी मौजूद थीं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

फैंस में उत्साह
मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रजत पाटीदार ने नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरते हुए दो नए खिलाड़ियों जैकब डफी और अभिनंदन सिंह को डेब्यू का मौका दिया है। सीजन के पहले मुकाबले में जहां एक ओर मैदान पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, वहीं स्टैंड्स में मौजूद सितारों की मौजूदगी ने इस मैच के रोमांच को और भी बढ़ा दिया है। अनुष्का शर्मा और स्मृति मंधाना की मौजूदगी ने आरसीबी फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed