सब्सक्राइब करें

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: खिताबी मुकाबले में युवराज की आतिशी पारी, 35 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 21 Mar 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Road Safety World Series Final: Yuvraj Singh fiery innings in the title match, scored half-century in 35 balls
युवराज सिंह - फोटो : social media

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन उनका अंदाज आज भी नहीं बदला है। बाएं हाथ के 39 वर्षीय युवराज ने एक बार फिर से दिखाया कि क्यों उन्हें बड़े मैचों का खिलाड़ी कहा जाता है। रायपुर में खेले जा रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के खिताबी मुकाबले में युवराज ने इंडिया लीजेंड्स की तरफ से खेलते हुए तूफानी पारी खेली। 

Trending Videos
Road Safety World Series Final: Yuvraj Singh fiery innings in the title match, scored half-century in 35 balls
युवराज सिंह - फोटो : social media

उन्होंने श्रीलंका लीजेंड्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और महज 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह युवराज की इस सीरीज की दूसरी अर्धशतकीय पारी है। उनकी यह पारी एक बार फिर से ऐसे समय में आई जब टीम मुश्किल स्थिति में थी और उसे एक बड़ी पारी की जरूरत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Road Safety World Series Final: Yuvraj Singh fiery innings in the title match, scored half-century in 35 balls
युवराज सिंह ने 2007 टी-20 विश्व कप की याद दिला दी - फोटो : ट्विटर

टीम के 35 रन पर दो विकेट गिरने के बाद युवराज चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। इसके बाद उन्होंने सचिन के साथ मिलकर 43 रनों की साझेदारी की और फिर युसूफ के साथ भी महत्वपूर्ण अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

Road Safety World Series Final: Yuvraj Singh fiery innings in the title match, scored half-century in 35 balls
युवराज सिंह और युसूफ पठान - फोटो : twitter@RSWorldSeries

युवराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीरीज का अपना सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। उन्होंने आउट होने से पहले 41 गेंदों में ताबड़तोड़ 60 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। युवराज के इस सीरीज में चार पारियों में 171 रन हो गए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed