{"_id":"60574bb64f91b678a2245cf7","slug":"virat-kohli-led-indian-cricket-team-arrived-at-pune-india-to-face-england-on-23-march-in-1st-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टी-20 सीरीज जीतकर पुणे पहुंची टीम इंडिया, इस तारीख से शुरू होगा वनडे का घमासान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 सीरीज जीतकर पुणे पहुंची टीम इंडिया, इस तारीख से शुरू होगा वनडे का घमासान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : Instagram@tnatrajan
Link Copied
विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए पुणे पहुंच गई है। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 23 मार्च से होगा। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चेन्नई और अहमदाबाद में खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज भारत 3-1 से जीता था। जबकि पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया ने इंग्लैड को 3-2 से शिकस्त दी।
Trending Videos
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर @BCCI
विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया चार्टेड विमान से दोपहर बाद 4 बजकर 45 मिनट पर पुणे पहुंची। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली तीनों एकदिवसीय मैच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये तीनों वनडे मुकाबले क्रमश: 23, 26 और 28 मार्च को होंगे। खास बात ये है कि ये सभी मैच बंद स्टेडियम में खेले जाएंगे और दर्शकों को प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
बीसीसीआई द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ घोषित की गई 14 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और सूर्यकुमार यादव को पहली बार जगह मिली है। टी-20 सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था।
4 of 6
हार के बाद भारतीय टीम
- फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की बात की जाए तो यहां पर भारत ने अब तक 4 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन 50-50 रहा। करीब 4 चाल पहले भारत ने इस मैदान पर न्यूजीलैंड को वनडे मैच में हराया था। वहीं साल 2018 में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को पटखनी दी। भारत ने इस मैदान पर जो 4 एकदिवसीय मैच खेले हैं उनमें 2 जीते और 2 हारे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : amar ujala
वहीं इंग्लैंड ने पुणे में सिर्फ एक मैच खेला है। जनवरी 2017 को खेले गए इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को तीन विकेट से हराया था। कुल मिलाकर पुणे में इंग्लैंड को वनडे में अपनी पहली जीत का इंतजार है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।