फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल 2021: राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका, शुरुआती मुकाबलों से बाहर हुआ यह स्टार तेज गेंदबाज

Sun, 21 Mar 2021 05:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 21 Mar 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
England pacer Jofra Archer will miss starting IPL matches for Rajasthan Royals due to Elbow Injury
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : twitter@rajasthanroyals

आईपीएल 2021 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल के शुरुआती मैचों में राजस्थान के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। जोफ्रा आर्चर के दाहिनी कोहनी में चोट है। जोफ्रा अब इंग्लैंड लौटेंगे जहां उनकी मेडिकल टीम देख-रेख करेगी। इसके बाद ही जोफ्रा आईपीएल में हिस्सा लेने भारत लौटेंगे।


 

England pacer Jofra Archer will miss starting IPL matches for Rajasthan Royals due to Elbow Injury
जोफ्रा आर्चर - फोटो : PTI

आईपीएल 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। इस तरह से जोफ्रा राजस्थान रॉयल्स के लिए कुछ शुरूआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेडिकल टीम जोफ्रा की चोट का आंकलन करेगी। उनके ईलाज के लिए योजना बनाई जाएगी उसके बाद ही जोफ्रा मैदान पर वापसी करेंगे। जिससे पता चलता है कि जोफ्र आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए शुरूआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। 

 

England pacer Jofra Archer will miss starting IPL matches for Rajasthan Royals due to Elbow Injury
जोफ्रा आर्चर - फोटो : Social media
जोफ्रा की चोट को देखते हुए उन्हें भारत के खिलाफ वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। आज 21 मार्च को जब इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की तो उसमें जोफ्रा का नाम नहीं था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
England pacer Jofra Archer will miss starting IPL matches for Rajasthan Royals due to Elbow Injury
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media
इससे पहले पांचवें टी-20 मैच के बाद कप्तान इयोन मॉर्गन जोफ्रा के वनडे सीरीज में न खेलने की तरफ इशारा किया था। मैच के बाद उन्होंने बातचीत को दौरान कहा था कि जोफ्रा की चोट गंभीर है और वह इससे उबरना चाहते हैं।

 
विज्ञापन
England pacer Jofra Archer will miss starting IPL matches for Rajasthan Royals due to Elbow Injury
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@IPL
कोहनी की चोट के चलते जोफ्रा को अहमदाबाद में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने टी-20 सीरीज में वापसी की। लेकिन मॉर्गन का मानना है कि टी-20 सीरीज में भी जोफ्रा पूरी तरह फिट नहीं थे इसके बावजूद वह खेले। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed