सब्सक्राइब करें

बाइडन की लड़खड़ाहट: जानिए अमेरिका के उन नेताओं के बारे में, जो छिपाते रहे गंभीर बीमारियां

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 21 Mar 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
us presidents have history of illness keeping hide amid controversy over joe biden
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : twitter

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाइडन विमान की सीढ़ियों पर चढ़ने के दौरान लगातार तीन बार लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद से ही 78 वर्षीय बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि, व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी करते हुए कहा बाइडन को लड़खड़ाने के लिए हवा को जिम्मेदार बताया है। इसी बीच अमेरिका के उन राष्ट्रपतियों की भी चर्चा हो रही है, जो व्हाइट हाउस में गंभीर बीमारियां लेकर पहुंचे या अपने कार्यकाल के दौरान बीमार हो गए। लेकिन सच्चाई ये है कि अमेरिका के कई राष्ट्रपतियों ने अपने स्वास्थ्य को लेकर दुनियाभर को अंधेरे में रखा।

Trending Videos
us presidents have history of illness keeping hide amid controversy over joe biden
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद बाइडन अमेरिका के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति बन चुके हैं। विरोधी दल समेत कई मतदाताओं ने चुनाव के दौरान ही उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल किया था कि इतनी अधिक उम्र में क्या वे अमेरिका जैसे देश की जिम्मेदारी संभाल सकेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए बाइडन की प्रचार टीम ने कहा था कि वे शारीरिक और मानसिक तौर सेहतमंद और जिम्मेदारी उठाने लायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
us presidents have history of illness keeping hide amid controversy over joe biden
ऐन्ड्रयू जैकसन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐन्ड्रयू जैकसन
व्हाइट हाउस में राष्ट्रपतियों की बीमारियों को छिपाने का चलन काफी लंबे समय से चला आ रहा है। अमेरिका के 7वें राष्ट्रपति ऐन्ड्रयू जैकसन ने जब राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, उससे पहले ही वे अवसाद के शिकार थे। राष्ट्रपति बनने से कुछ समय पहले ही उनकी पत्नी की मौत दिल के दौरे पड़ने से हुई थी। शपथग्रहण के बाद ऐन्ड्रयू जैकसन के व्हाइट हाउस आने पर कई बीमारियां सामने आईं। कहा जाता था कि जैकसन की आंखें कमजोर थीं, दांत खराब हो चुके थे, सिरदर्द की समस्या थी और यहां तक कि उनके फेफड़ों से ब्लीडिंग भी होती थी।

us presidents have history of illness keeping hide amid controversy over joe biden
ग्रोवर क्लेवलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रोवर क्लेवलैंड
साल 1893–1897 में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रोवर क्लेवलैंड पूरी जिंदगी मोटापे से ग्रस्त रहे। इसके साथ ही ग्रोवर की किडनियां भी कमजोर हो गई थीं। कुछ समय बाद ही वो मुंह के कैंसर से ग्रस्त पाए गए। आनन-फानन उन्होंने सर्जरी कराई, जो उस वक्त सफल भी रही, लेकिन कुछ सालों के बाद ही ग्रोवर क्लेवलैंड की मौत हो गई।

विज्ञापन
us presidents have history of illness keeping hide amid controversy over joe biden
वूड्रो विल्सन - फोटो : सोशल मीडिया

वूड्रो विल्सन
वूड्रो विल्सन कई बीमारियों से ग्रस्त रहने के दौरान राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे हाइपरटेंशन और डबल विजन के शिकार थे। इसके साथ ही विल्सन को कई बार दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी वजह से उनका दायां हाथ बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। ऐसे में वो ठीक से हस्ताक्षर भी नहीं कर पाते थे। इस राष्ट्रपति की बीमारियों का राज खुलने के बाद कांग्रेस ने 25वां संशोधन किया, जिसके तहत अगर राष्ट्रपति की मौत हो जाए या वो अपंग हो जाए, तो उसकी जगह उप-राष्ट्रपति ले सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed