फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma scolds security for stopping young fan from meeting him during training session at Shivaji Park

Rohit Sharma: युवा प्रशंसक के लिए रोहित ने सुरक्षाकर्मी को लगाई फटकार, फैंस से की मुलाकात; देखें वीडियो

Sat, 11 Oct 2025 09:49 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Oct 2025 09:49 AM IST
सार

रोहित फैंस को रोकने पर भड़क गए और उन्होंने सुरक्षाकर्मी से उस प्रशंसक को उनसे मिलने देने के लिए कहा। रोहित का यह व्यवहार प्रशंसकों को काफी पसंद आया।

विज्ञापन
Rohit Sharma scolds security for stopping young fan from meeting him during training session at Shivaji Park
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारियों में जुट गए हैं।     रोहित ने मुंबई के शिवाजी पार्क में अभिषेक नायर के साथ करीब दो घंटे तक ट्रेनिंग की। रोहित का प्रशंसकों के प्रति व्यवहार हमेशा ही नरम रहा है और एक बार फिर ऐसा ही देखा गया है। दरअसल, रोहित को ट्रेनिंग करते देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी और इस दौरान एक युवा प्रशंसक रोहित से मिलने के लिए भागा, लेकिन सुरक्षाकर्मी ने उसे रोक दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रोहित ने जब ये देखा तो उन्होंने सुरक्षाकर्मी को फटकार लगाई और उस युवा फैंस से मुलाकात की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रोहित फैंस को रोकने पर भड़क गए और उन्होंने सुरक्षाकर्मी से उस प्रशंसक को उनसे मिलने देने के लिए कहा। रोहित का यह व्यवहार प्रशंसकों को काफी पसंद आया और सभी ने उनका अभिवादन किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित की जगह हाल ही में शुभमन गिल को वनडे टीम की कमान सौंपी गई थी जो 19 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में जिम्मेदारी निभाएंगे। रोहित इस सीरीज में पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। रोहित टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं। रोहित इस सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे। ऑल हार्ट क्रिकेट अकादमी में इस अभ्यास सत्र के दौरान मुंबई के क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी और कुछ अन्य स्थानीय खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन

रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच
38 साल के रोहित ने इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के लिए अपना पिछला मैच खेला था। भारत ने उनकी कप्तानी में 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप जीत के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में लगातार दूसरा आईसीसी खिताब जीता था। रोहित के भविष्य पर लगातार सवाल उठ रहे हैं लेकिन उन्हें पुराने साथी विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed