{"_id":"6a21894ebea2ef8ac10d0883","slug":"ruturaj-gaikwad-likely-to-replace-virat-kohli-for-afghanistan-odi-series-know-all-details-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND Vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में इस बल्लेबाज को मिल सकता है मौका, चोटिल कोहली की लेंगे जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND Vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में इस बल्लेबाज को मिल सकता है मौका, चोटिल कोहली की लेंगे जगह
Thu, 04 Jun 2026 07:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:49 PM IST
सार
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब खबर है कि ऋतुराज गायकवाड़ कोहली की जगह ले सकते हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल में समाप्त हुए आईपीएल के दौरान मांसपेशियों (हैमस्ट्रिंग) में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। कोहली की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है जो श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज में भारत ए के लिए खेलने वाले थे।
विज्ञापन
आईपीएल फाइनल के दौरान कोहली को लगी थी चोट
तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। कोहली को रविवार को अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल फाइनल के दौरान चोट लगी थी। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने यह मैच जीत कर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। फाइनल के दौरान उन्हें चोट लगी थी। स्कैन से पता चला है कि उनकी डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनस टेंडन (घुटने के पीछे की मांसपेशियां) फट गई है।

रोहित के उपलब्ध रहने पर भी संशय
कोहली के बाहर हो जाने से आगामी वनडे सीरीज की चमक भी फीकी पड़ गई है। भारत के पूर्व कप्तान कोहली अब केवल वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं लेकिन अब भी वह दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कोहली की शानदार फिटनेस को देखते हुए ऐसा कभी कभार ही हुआ है जब वह चोटिल होने के कारण किसी मैच या सीरीज से बाहर हो गए हों। अब यह देखना बाकी है कि रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। वह भी कोहली की तरह अब केवल वनडे प्रारूप में ही भारत की तरफ से खेलते हैं। आईपीएल के दौरान रोहित की जांघ की मांसपेशियों में भी खिंचाव आ गया था और उन्हें कुछ मैच से बाहर रहना पड़ा था। उन्हें फिटनेस के आधार पर ही टीम में शामिल किया गया है।

डस्काटे ने रोहित-कोहली पर क्या दिया बयान
कोहली की चोट के बारे में पूछने पर भारत के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे ने कहा, इस बारे में आधिकारिक सूचना दी जाएगी। विराट या कोहली के बारे में कोई भी खबर बड़ी होती है। इनकी फिटनेस का आकलन करते समय समान प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। अभी यह तय करने में कुछ दिन है कि वे खेलने के लिए फिट हैं या नहीं। उसके हिसाब से बदलाव किए जाएंगे। लेकिन मेडिकल टीम से पुष्टि होने के बाद आधिकारिक सूचना दी जाएगी।