सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs NZ T20 Live Streaming Telecast: When Where How to Watch South Africa vs New Zealand WC Semi Final Match

SA vs NZ T20 Live Streaming: कोलकाता में इतने बजे से खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल, जानें कब-कहां देख सकेंगे मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 03 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

South Africa vs New Zealand (SA vs NZ) T20 WC 2026 First Semi Final Live Streaming, Telecast: टी20 विश्व अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है और 20 में सिर्फ चार टीमें ही खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं। पहला सेमीफाइनल बुधवार को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि दर्शक कब और कहां इस मुकाबले को देख सकेंगे...

SA vs NZ T20 Live Streaming Telecast: When Where How to Watch South Africa vs New Zealand WC Semi Final Match
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है जिसमें दोनों टीम के कप्तानों की भूमिका अहम होगी। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर इस समय शानदार फॉर्म में हैं। अमूमन ऐसा नहीं होता कि दोनों टीमों के कप्तान ही सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हों। ऐसे में मार्करम और सैंटनर के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा जो ईडन गार्डंस में हजारों दर्शकों को रोमांच से भर देगा।
Trending Videos

मार्करम बनाम सैंटनर
इस मुकाबले के केंद्र में दो ऐसे कप्तान हैं, जिनकी अक्सर उतनी प्रशंसा या चर्चा नहीं होती जितनी होनी चाहिए थी क्योंकि वह रणनीतिक और तकनीकी रूप से उन कप्तानों से कहीं बेहतर हैं जिनकी कहीं अधिक प्रशंसा की जाती है। मार्करम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 175 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 268 रन बनाए हैं। उन्होंने पावरप्ले में गेंदबाजों को अच्छी तरह से निशाना बनाया है। दूसरी तरफ सैंटनर ने 6.35 की इकॉनमी रेट के साथ बल्लेबाजों को बांधे रखा है। उन्होंने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया है। कुल मिलाकर कई ऐसे कारक हैं जिससे पहला सेमीफाइनल रोमांचक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 में भारी है दक्षिण अफ्रीकी का पलड़ा
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 में कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से दक्षिण अफ्रीका ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि सात मैच न्यूजीलैंड के नाम रहे हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की टीम अबतक अजेय बनी हुई है और उसने एक भी मैच नहीं गंवाया है। वहीं, न्यूजीलैंड को पिछले ही मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। 

हम यहां आपको दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा?
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच 04 फरवरी यानी बुधवार को खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। 

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कहां देख पाएंगे?
टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed