{"_id":"69a6e463b5a8ba72490d7ccd","slug":"ind-vs-eng-t20-world-cup-semi-final-fast-bowler-jasprit-bumrah-on-the-verge-of-big-achievement-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: एक विकेट लेते ही कौन सा रिकॉर्ड बना लेंगे बुमराह? अब तक सात भारतीय ही हासिल कर चुके हैं ये मुकाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: एक विकेट लेते ही कौन सा रिकॉर्ड बना लेंगे बुमराह? अब तक सात भारतीय ही हासिल कर चुके हैं ये मुकाम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 03 Mar 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर सकते हैं। बुमराह पर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के दौरान प्रदर्शन करने का जिम्मा रहेगा।
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत की नजरें इस दौरान खिताब की ओर एक कदम और बढ़ाने पर टिकी होंगी। भारत के साथ ही टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए ये मुकाबला अहम है। बुमराह इस दौरान अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
Trending Videos
बुमराह पर रहेगी जिम्मेदारी
जसप्रीत बुमराह टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज हैं और एक बार फिर उन पर तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करने का जिम्मा रहेगा। बुमराह के पास इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने का भी मौका होगा। बुमराह ने साल 2016 से अब तक 234 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 20.6 की औसत के साथ 499 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने जुलाई 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 19 रन देकर छह विकेट निकाले थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बुमराह का प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में 52 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 99 पारियों में 234 विकेट हासिल किए। वहीं, 89 वनडे मुकाबलों में इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने 149 विकेट निकाले हैं। 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बुमराह 116 विकेट प्राप्त कर चुके हैं। अब तक सात भारतीय गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (वनडे, टी20 और टेस्ट) में 500 विकेट के आंकड़े को छू चुके हैं।

भारत के लिए किन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में अनिल कुंबले शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 1990 से 2008 के बीच 403 मैच में 30.09 की औसत के साथ 956 विकेट हासिल किए।
- वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने साल 2010 से 2024 के बीच 287 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 25.8 की औसत के साथ 765 विकेट निकाले।
- हरभजन सिंह ने साल 1998 से 2016 के बीच कुल 367 मैच खेले, जिसमें 711 विकेट हासिल किए।
- कपिल देव ने साल 1978 से 1994 के बीच 356 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 687 विकेट निकाले। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप 1983 का खिताब भी अपने नाम किया है। रवींद्र जडेजा ने साल 2009 से अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 373 मुकाबलों में 634 विकेट हासिल किए।
- जहीर खान ने साल 2000 से 2014 के बीच 309 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 610 विकेट निकाले।
- जवागल श्रीनाथ ने साल 1991 से 2003 के बीच 296 मुकाबलों में 551 विकेट अपने नाम किए हैं।