{"_id":"69a6d18fbdd476034b095b3b","slug":"gautam-gambhir-delivered-an-emotional-tribute-to-rinku-singh-in-a-team-huddle-praising-him-for-rejoining-squad-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: कोच गंभीर ने रिंकू को क्या दिया संदेश? कही दिल छू लेने वाली बात; पिता के निधन पर बंधाया ढांढस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: कोच गंभीर ने रिंकू को क्या दिया संदेश? कही दिल छू लेने वाली बात; पिता के निधन पर बंधाया ढांढस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम हर्डल के दौरान रिंकू सिंह के जज्बे को सराहा है। गंभीर इस बात से प्रभावित हुए हैं कि पिता के निधन के बावजूद रिंकू टीम से दोबारा जुड़े।
रिंकू सिंह
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह को खास संदेश दिया है। रिंकू के पिता का हाल ही में निधन हो गया था, लेकिन वह अपना पुत्र धर्म निभाने के बाद भारतीय टीम से जुड़ गए थे। गंभीर रिंकू के जज्बे से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने इस बल्लेबाज की जमकर सराहना की है। गंभीर ने कहा कि इस मुश्किल समय में पूरी टीम रिंकू के साथ खड़ी है।
Trending Videos
विंडीज के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़े थे रिंकू
रिंकू वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले से पहले टीम से जुड़े थे। हालांकि, उन्हें उस मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था। भारत अब सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और टीम का सामना पांच मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से होगा। रिंकू भी टीम के साथ मुंबई गए हैं और देखना दिलचस्प होगा कि वह इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में जगह बना पाते हैं या नहीं।

बीसीसीआई ने साझा किया वीडियो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें गंभीर स्पीच दे रहे हैं। उन्होंने स्पीच शुरू होने से पहले रिंकू को एक मैसेज दिया। गंभीर ने कहा, रिंकू ऐसे कठिन समय में टीम में आने और शामिल होने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। एक बात याद रखना, आप अकेले नहीं हो। इस समय पूरी टीम आपके साथ खड़ी है, इसलिए मजबूत बने रहना।"
रिंकू के पिता खानचंद का शुक्रवार को लिवर कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। पिता के निधन के बाद रिंकू अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर वापस लौटे, जिसके तुरंत बाद वह रविवार को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ सुपर 8 मैच से पहले टीम में लौट आए थे।

फॉर्म में नहीं हैं रिंकू
रिंकू टूर्नामेंट में अब तक फॉर्म से जूझते नजर आए हैं, जिन्होंने पांच पारियों में 24 रन बनाए हैं। रिंकू ने अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में महज छह रन बनाए। इसके बाद नामीबिया के विरुद्ध सिर्फ एक ही रन टीम के खाते में जोड़ सके। रिंकू सिंह ने पाकिस्तान के विरुद्ध नाबाद 11 रन, जबकि नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद छह रन बनाए। वह दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध मैच में खाता नहीं खोल सके थे।