सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Senior Womens ODI Trophy Plate: Bihar team dominates with fourth consecutive win, beats Mizoram by 159 runs
Australia
146/10 (19.3 ov)
Zimbabwe
169/2 (20 ov)
Zimbabwe won by 23 runs

सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी प्लेट: लगातार चौथी जीत के साथ बिहार महिला टीम का दबदबा, मिजोरम को 159 रनों से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 12 Feb 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
सार

भुवनेश्वर के KIIT क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी प्लेट मुकाबले में बिहार की महिला टीम ने मिजोरम को 159 रन के भारी अंतर से शिकस्त दी। 

Senior Womens ODI Trophy Plate: Bihar team dominates with fourth consecutive win, beats Mizoram by 159 runs
बिहार महिला टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी प्लेट के तहत गुरुवार को भुवनेश्वर स्थित KIIT क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला लिस्ट ए मुकाबले में बिहार महिला टीम ने मिजोरम को 159 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। इस मैच में बिहार का प्रदर्शन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित और प्रभावी रहा।
Trending Videos

Senior Womens ODI Trophy Plate: Bihar team dominates with fourth consecutive win, beats Mizoram by 159 runs
वैदेही यादव - फोटो : अमर उजाला
बिहार की महिला टीम ने दिखाया दम
पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 242 रन बनाए। पारी की शुरुआत में एक विकेट जल्दी गिरने के बाद मध्यक्रम ने जिम्मेदारी संभाली। वैदेही यादव ने 76 गेंदों पर 51 रन बनाकर पारी को स्थिरता दी, जबकि यशिता सिंह ने 80 गेंदों में 57 रनों की उपयोगी पारी खेली। विकेटकीपर श्रुति ने 31 गेंदों पर 29 रन जोड़े। अंतिम ओवरों में हरषिता ने 25 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाकर रन गति को बनाए रखा, जिससे बिहार एक प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंच सका। 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिजोरम की टीम बिहार की अनुशासित और सटीक गेंदबाजी के सामने 42 ओवर में 83 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी में फ़ेलफ़ेल पौटू ने 27 और जोतन संगी ने 16 महत्वपूर्ण रन बनाया। 

गेंदबाजी में बिहार की ओर से अपूर्वा ने 7 ओवर में 5 मेडन रखते हुए 10 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह दबाव में रखा। रचना सिंह ने 6 ओवर में 2 मेडन के साथ 8 रन देकर 1 विकेट लिया। पी. प्रिया ने 6 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि वैदेही यादव ने 8 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। खुशबू सी कुमारी ने भी 5 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट लेकर गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती प्रदान की।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने दी बधाई
इस जीत पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने बिहार महिला टीम और सहयोगी स्टाफ को बधाई दी है। एसोसिएशन ने इसे टीम की लगातार चौथी जीत बताते हुए खिलाड़ियों के सामूहिक, अनुशासित और निरंतर प्रयास की सराहना की है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि टीम इसी लय और प्रतिबद्धता के साथ आगामी मुकाबले में भी अपना प्रदर्शन जारी रखेगी। बिहार महिला टीम का अगला मुकाबला सिक्किम के खिलाफ खेला जाएगा, जिसके लिए एसोसिएशन ने टीम को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed