IND Inning
189/4 (16.5 ov)
Hardik Pandya 42(22)*
Shivam Dube 17 (13)
Namibia elected to bowl
{"_id":"698dc9d4e65e07b31b09503f","slug":"icc-chairman-jay-shah-helped-building-stadium-in-windhoek-cricket-namibia-president-rudie-van-vuuren-revealed-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC: जय शाह ने विंडहोक में क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में की थी मदद, क्रिकेट नामीबिया के अध्यक्ष का खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC: जय शाह ने विंडहोक में क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में की थी मदद, क्रिकेट नामीबिया के अध्यक्ष का खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार
क्रिकेट नामीबिया के अध्यक्ष रूडी वैन वुरेन आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के मुरीद हो गए हैं और उन्होंने जय शाह की जमकर तारीफ की है। वुरेन ने साथ ही बताया कि आईसीसी अध्यक्ष ने विंडहोक में क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में मदद की थी।
जय शाह
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
क्रिकेट नामीबिया के अध्यक्ष रूडी वैन वुरेन ने गुरुवार को कहा कि विंडहोक में नए क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण का श्रेय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह को जाता है। नामीबिया 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप का सह मेजबान है। वैन वुरेन ने एसोसिएट सदस्य देशों को सशक्त बनाने और उनके क्रिकेट बुनियादी ढांचे में सुधार करने के प्रयासों के लिए शाह की जमकर प्रशंसा की।
Trending Videos
जय शाह की नीतियों को जमकर सराहा
वुरेन ने कहा, आईसीसी ने एसोसिएट सदस्य देशों को सशक्त बनाने की नीति अपनाई है। जय शाह वास्तव में इसमें महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आए हैं। वह विंडहोक में हमारे नए स्टेडियम का दौरा करने आए थे। आईसीसी ने उस स्टेडियम के निर्माण में हमारी बहुत मदद की। आईसीसी ने 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण किया है जिसका फायदा नामीबिया जैसे देश को भी मिल रहा है। वैन वुरेन ने कहा, अब हमारे पास अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। आईसीसी के सहयोग से नामीबिया जैसे अफ्रीकी देश आगे बढ़ रहे हैं और अंतर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। हमें इन अवसरों का फायदा उठाना चाहिए और दुनिया को यह दिखाना चाहिए कि एसोसिएट सदस्य क्रिकेट का भविष्य हैं।

विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं आठ एसोसिएट देश
टी20 विश्व कप 2026 में आठ एसोसिएट देश हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें इटली, कनाडा, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और यूएसए की टीमें शामिल हैं। आईसीसी के एसोसिएट मेंबर में से एक नामीबिया ने 2019 के क्वालीफायर में चौथे स्थान पर रहने के बाद 2021 में अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था, तब से वे लगातार चौथी बार टी20 के बड़े इवेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी कर चुका है नामीबिया
पिछले महीने आईसीसी अध्यक्ष ने विंडहोक में अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन के लीडर्स से मुलाकात करते हुए पूरे अफ्रीका में क्रिकेट को बढ़ाने के आईसीसी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया था। पिछले साल, उन्होंने विंडहोक में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप अफ्रीका क्वालिफायर की मेजबानी की थी। नामीबिया ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के मुकाबलों की मेजबानी करके इतिहास रचा था और साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप की भी मेजबानी करेगा। वुरेन ने कहा, आईसीसी के समर्थन की वजह से अफ्रीका में नामीबिया जैसे देश आ रहे हैं, इसलिए यह फासला कम होता जाएगा। हमें अपना टैलेंट दिखाने और दुनिया को यह दिखाने के लिए इन मौकों का इस्तेमाल करना चाहिए कि एसोसिएट मेंबर ही क्रिकेट का भविष्य हैं।