{"_id":"698da446f4410e80ea0e40a0","slug":"nep-vs-ita-live-score-t20-world-cup-2026-nepal-vs-italy-today-match-scorecard-result-updates-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEP vs ITA Live Score: नेपाल ने इटली को दिया 124 रनों का लक्ष्य, क्रिशान की अगुआई में गेंदबाजों ने दिखाया दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NEP vs ITA Live Score: नेपाल ने इटली को दिया 124 रनों का लक्ष्य, क्रिशान की अगुआई में गेंदबाजों ने दिखाया दम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 12 Feb 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Today Cricket Live Score, NEP vs Italy T20 World Cup 2026: नेपाल और इटली के बीच टी20 विश्व कप में ग्रुप सी का मुकाबला खेला जा रहा है। इटली ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
नेपाल बनाम इटली
- फोटो : Nepal Cricket
विज्ञापन
विस्तार
नेपाल और इटली के बीच टी20 विश्व कप में ग्रुप सी का मुकाबला खेला जा रहा है। इटली ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की बल्लेबाजी जारी है। क्रिशान कालुगमागे की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से इटली ने नेपाल को सस्ते में ऑलआउट किया। नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई।
नेपाल को लगे शुरुआती झटके
पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल को शुरुआती झटके लगे। नेपाल ने 49 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाए। टीम को पहला झटका कुशल भुर्तल को लगा जो पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रोहित पौडेल 14 गेंदों पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर आसिफ शेख 20 रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। नेपाल ने इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।
नेपाल की पारी
इटली ने नेपाल की पारी ऐसी लड़खड़ाई कि टीम वापसी ही नहीं कर सकी। नेपाल के लिए कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। नेपाल के लिए आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए, जबकि करण केसी 11 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, दीपेंद्र सिंह आरे ने 17, संदीप लामिछाने ने पांच, लोकेश बाम ने तीन और गुलशन झा ने तीन रन बनाए। इटली के लिए क्रिशान ने तीन विकेट झटके, जबकि बेन मानेंती ने दो विकेट लिए। वहीं, अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह ने एक-एक विकेट झटके।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
इटली: एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मानेंती (कप्तान), बेन मानेंती, मार्कसन कैंपोपियानो, ग्रांट स्टेवार्ट, जियान मिएडे (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशान कालुगमागे, अली हसन।
नेपाल: कुशल भुर्तल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह आरे, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी।
Trending Videos