सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NEP vs ITA Highlights: T20 World Cup 2026 Nepal vs Italy Today Match Scorecard Result Updates

NEP vs ITA Highlights: मोस्का बंधुओं के तूफान में उड़ा नेपाल, इटली ने विश्व कप में दर्ज की पहली जीत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Feb 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

NEP vs Italy T20 World Cup 2026: इटली ने नेपाल के खिलाफ अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इटली ने गेंदबाजों के बाद मोस्का बंधुओं की शानदार बल्लेबाजी से नेपाल को एकतरफा अंदाज में हराया।

NEP vs ITA Highlights: T20 World Cup 2026 Nepal vs Italy Today Match Scorecard Result Updates
जस्टिन और एंथनी मोस्का - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का की शानदार साझेदारी के दम पर इटली ने नेपाल को टी20 विश्व कप के मुकाबले में 10 विकेट से हराया। इटली ने पहली बार विश्व कप में जीत दर्ज की है और उसके लिए यह सफलता ऐतिहासिक है। इटली ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और क्रिशान कालुगमागे की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से नेपाल को सस्ते में ऑलआउट किया। नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मोस्का ब्रदर्स ने बेहतरीन साझेदारी की जिससे इटली ने 12.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 124 रन बनाकर जीत दर्ज की।
Trending Videos

इटली ने सुपर आठ के लिए बरकरार रखी उम्मीद
इटली ने इस जीत के साथ ही सुपर आठ चरण में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी है। फुटबॉल के लिए प्रसिद्ध इटली ने क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाई है। यह टीम पहली बार टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है और उसने इस टूर्नामेंट में जीत का खाता भी खोल लिया है। इटली की टीम ग्रुप सी में दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। वहीं, नेपाल को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोस्का ब्रदर्स का कमाल
लक्ष्य का पीछा करते हुए जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने शानदार बल्लेबाजी की और इटली को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने नेपाल के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मोस्का बंधुओं ने यह सुनिश्चित किया कि कम लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम दबाव में नहीं आए। इन दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने तक क्रीज पर टिक रहे। एंथनी 32 गेंदों पर तीन चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन और जस्टिन 44 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों के सहारे 60 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

नेपाल को लगे शुरुआती झटके
पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल को शुरुआती झटके लगे। नेपाल ने 49 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाए। टीम को पहला झटका कुशल भुर्तल को लगा जो पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रोहित पौडेल 14 गेंदों पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर आसिफ शेख 20 रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। नेपाल ने इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।

नेपाल की पारी
इटली ने नेपाल की पारी ऐसी लड़खड़ाई कि टीम वापसी ही नहीं कर सकी। नेपाल के लिए कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। नेपाल के लिए आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए, जबकि करण केसी 11 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, दीपेंद्र सिंह आरे ने 17, संदीप लामिछाने ने पांच, लोकेश बाम ने तीन और गुलशन झा ने तीन रन बनाए। इटली के लिए क्रिशान ने तीन विकेट झटके, जबकि बेन मानेंती ने दो विकेट लिए। वहीं, अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह ने एक-एक विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
इटली: एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मानेंती (कप्तान), बेन मानेंती, मार्कसन कैंपोपियानो, ग्रांट स्टेवार्ट, जियान मिएडे (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशान कालुगमागे, अली हसन।
नेपाल: कुशल भुर्तल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह आरे, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed