सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Rohit Sharma Targets Redemption, Eyes 2027 ODI World Cup Glory T20 World Cup

Rohit Sharma: 'बस खेलना नहीं, जीतना है!' रोहित का मिशन 2027 वर्ल्ड कप, क्या अधूरा सपना पूरा कर पाएंगे हिटमैन?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Feb 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहित शर्मा ने कहा है कि वह 2027 वनडे विश्व कप सिर्फ खेलने नहीं, बल्कि देश के लिए जीतने उतरना चाहते हैं। 2023 फाइनल की हार उनकी प्रेरणा है। फिटनेस पर मेहनत और अनुभव के दम पर वह अधूरा सपना पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध दिख रहे हैं। 

Rohit Sharma Targets Redemption, Eyes 2027 ODI World Cup Glory T20 World Cup
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जिताने वाले रोहित शर्मा के दिल में वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल में हारने का दर्द अब भी चुभता है। अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार ने उस ट्रॉफी को उनके लिए अधूरा सपना बना दिया है। अब रोहित खुलकर कह रहे हैं कि अगला लक्ष्य सिर्फ खेलना नहीं, जीतना है।
Trending Videos

'देश के लिए ट्रॉफी चाहिए'
आईसीसी के एक कार्यक्रम में रोहित ने साफ कर दिया कि 2027 उनके करियर का बड़ा मिशन होगा। उन्होंने कहा, 'मैं 50 ओवर का विश्व कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं। वही सबसे बड़ा मंच था। मैं सच में वह ट्रॉफी चाहता हूं और उसके लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा। मैं वहां जाकर अपने देश के लिए विश्व कप जीतना चाहता हूं।' यह बयान बताता है कि रोहित के लिए यह सिर्फ टूर्नामेंट नहीं, बल्कि अधूरी कहानी का अगला अध्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र पर सवाल, जवाब फिटनेस से
टी20 और टेस्ट से संन्यास के बाद कई लोगों ने मान लिया था कि 2027 तक रोहित का सफर मुश्किल होगा, लेकिन पिछले महीनों में उन्होंने फिटनेस पर जबरदस्त काम किया, वजन घटाया और मैदान पर नई ऊर्जा के साथ लौटे। न्यूजीलैंड के खिलाफ भले रन नहीं बने, मगर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी ने फिर याद दिलाया कि बड़े मंच के खिलाड़ी अब भी जिंदा हैं।

अनुभव का पहाड़
रोहित सिर्फ इरादों से नहीं, आंकड़ों से भी दमदार हैं। उन्होंने 282 वनडे में 11,577 रन बनाए हैं और इनमें 33 शतक और 61 अर्धशतक शामिल हैं। ये नंबर बताते हैं कि वह क्यों अब भी दुनिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। अगर फिटनेस साथ देती है, तो 2027 में उनका अनुभव टीम के लिए सोना साबित हो सकता है।

मिशन 2027 शुरू
रोहित की बातें साफ इशारा करती हैं कि तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। लक्ष्य सिर्फ हिस्सा लेना नहीं, बल्कि ट्रॉफी उठाकर 2023 की टीस मिटाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed