{"_id":"698db3d2fdb7661eae035b91","slug":"t20-world-cup-afghanistan-all-rounder-mohammad-nabi-has-been-fined-for-disobeying-the-umpire-s-decision-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना, अंपायर के फैसले पर असहमति जताना पड़ा भारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना, अंपायर के फैसले पर असहमति जताना पड़ा भारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 12 Feb 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार
अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को अंपायर के फैसले के खिलाफ आवाज उठाना भारी पड़ गया। आईसीसी ने नबी पर जुर्माना लगाया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा है।
मोहम्मद नबी
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर की है जब गेंदबाज लुंगी एनगिडी की कलाई पर बंधे बैंड को लेकर नबी की अंपायर से लंबी बहस हो गई थी।
Trending Videos
नबी के खाते में जुड़ा एक डिमेरिट अंक
आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'नबी ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.4 का उल्लंघन किया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन नहीं करने के संबंध में है।' नबी पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया। नबी ने आरोप और सजा स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, थर्ड अंपायर नितिन मेनन और चौथे अंपायर के.एन. अनंथापद्मनाभन ने नबी पर आरोप लगाए थे। लेवल 1 के उल्लंघन में कम से कम आधिकारिक फटकार, ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक मिलते हैं।

सुपर ओवर में हारा था अफगानिस्तान
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेहद रोमांचक मैच खेला गया था जिसका परिणाम दो सुपर ओवर के बाद निकला था। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए थे। अफगानिस्तान भी 19.4 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। इसके बाद हुए पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने भी 17 रन बनाए और मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंच गया। इसमें दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 23 रन बनाए। 24 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी अफगानिस्तान ने पहले 2 गेंदों में बिना किसी रन के मोहम्मद नबी का विकेट गंवा दिया। अगले 4 गेंदों पर 24 रन चाहिए थे। रहमानुल्लाह गुरबाज ने केशव महाराज को लगातार तीन छक्के लगाए। इसके बाद केशव ने वाइड फेंकी। आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे। गुरबाज इस गेंद पर आउट हो गए और अफगानिस्तान रोमांचक मुकाबले को 4 रन से गंवा बैठा।