सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NAM Playing 11 Today Match T20 World Cup India vs Namibia Captain Vice Captain and Players List
IND Inning
188/4 (16.4 ov)
Shivam Dube 16(12)*
Hardik Pandya 42 (22)
Namibia elected to bowl

IND vs NAM: भारत ने नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में किए दो बदलाव, बुमराह की वापसी; अभिषेक बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Feb 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार

IND vs NAM Playing 11 Squad Players List: भारत ने नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुकाबले में प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। अभिषेक शर्मा बीमार होने के कारण मैच में नहीं खेल रहे हैं, जबकि पिछले मैच में बीमार होने के चलते एकादश से बाहर रहे जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग-11 में वापसी हो गई है।

IND vs NAM Playing 11 Today Match T20 World Cup India vs Namibia Captain Vice Captain and Players List
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप में ग्रुप ए का मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बाहर हो गए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन की एकादश में वापसी हुई है। सिराज ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन बुमराह की वापसी से उन्हें बाहर बैठना पड़ा है। 
Trending Videos

नामीबिया ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी
नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि इस मैच में टीम इंडिया दो बदलावों के साथ उतरी है। अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं, इसलिए वह इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला है। वहीं, मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह को मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में खेलने वाले दूसरे उम्रदराज भारतीय बने सैमसन
सैमसन इस मैच में उतरने के साथ ही पहला टी20 विश्व कप खेलने वाले दूसरे उम्रदराज भारतीय बन गए हैं। सैमसन की उम्र 31 साल 93 दिन है और उन्होंने इस मामले में कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार ने 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच खेला था। उस वक्त सूर्यकुमार की उम्र 31 साल 40 दिन थी। पहली बार टी20 विश्व कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड अमित मिश्रा के नाम है। अमित ने 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ 31 साल 117 दिन की उम्र में अपना पहला टी20 विश्व कप खेला था।

अभिषेक की फिटनेस पर बीसीसीआई ने दिया अपडेट
अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन उन्हें छुट्टी मिल गई थी। टॉस के दौरान सूर्यकुमार ने बताया कि अभिषेक अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह एक या दो मैच से बाहर रह सकते हैं। भारत को अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेलना है, ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन चाहेगा कि अभिषेक उस मैच के लिए उपलब्ध रहें। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी अभिषेक की फिटनेस पर अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने बताया कि अभिषेक अभी भी बीमारी से उबर रहे हैं जिस कारण वह नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए अनुपलब्ध रहे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम करीब से उनकी सेहत पर निगरानी रख रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, यान फ्रिलिंक, यान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरेस्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed