सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan players withdraw from PSL auction know details

PSL: पाकिस्तान सुपर लीग के आयोजकों को अफगानिस्तान का करारा तमाचा, नबी-फारुकी जैसे खिलाड़ियों ने नाम वापस लिया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 12 Feb 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने नाम वापस ले लिया है। इनमें मुजीब उर रहमान, सिद्दीकुल्लाह अटल, मोहम्मद नबी, वकार सलामखेल और फजल हक फारूकी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

Afghanistan players withdraw from PSL auction know details
अफगानिस्तान टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 11वें संस्करण से पहले आयोजित पहली खिलाड़ियों की नीलामी से अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया। यह नीलामी बुधवार को लाहौर में हुई। एक फ्रेंचाइजी मालिक ने पुष्टि की थी कि मुजीब उर रहमान, सिद्दीकुल्लाह अटल, मोहम्मद नबी, वकार सलामखेल और फजल हक फारूकी जैसे खिलाड़ी नीलामी के लिए पंजीकृत थे। हालांकि, बाद में इन खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया।
Trending Videos

क्यों लिया अफगानियों ने नाम वापस?
बताया जा रहा है कि पेशावर जाल्मी द्वारा अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज को सीधे साइन किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसी विवाद और आलोचना के चलते अन्य अफगान खिलाड़ियों ने भी नीलामी से दूरी बनाना बेहतर समझा। पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर ने कहा कि कुछ अफगान खिलाड़ी नीलामी सूची में शामिल थे, लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं चुना। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों का असर नीलामी पर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच पहले से तनाव
नसीर के मुताबिक, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्तों में आई खटास का असर खेल जगत पर भी पड़ा है। पिछले साल के अंत में पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में हवाई हमले किए जाने के बाद दोनों देशों के संबंध और बिगड़ गए थे। इस घटनाक्रम के बाद कई अफगान खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सरकार की आलोचना की थी, जिस पर पाकिस्तान की ओर से भी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। इन परिस्थितियों के चलते अफगान खिलाड़ियों ने पीएसएल नीलामी से खुद को अलग रखने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed