सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shastri Stand Unveiled at Wankhede; Edulji, Solkar, and Sardesai Also Honored

Wankhede Stadium: वानखेड़े में शास्त्री स्टैंड का अनावरण; इडुल्जी, एकनाथ सोलकर और दिलीप सरदेसाई भी सम्मानित

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 09 Apr 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को एक स्टैंड का अनावरण किया गया। इस मौके पर एमसीए ने डायना इडुल्जी, एकनाथ सोलकर और दिलीप सरदेसाई जैसे दिग्गजों को भी सम्मानित किया।

Shastri Stand Unveiled at Wankhede; Edulji, Solkar, and Sardesai Also Honored
वानखेड़े में शास्त्री स्टैंड का अनावरण - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को एक स्टैंड का अनावरण किया गया। इस मौके पर मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने डायना इडुल्जी, एकनाथ सोलकर और दिलीप सरदेसाई जैसे अपने अन्य दिग्गज खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।
Trending Videos

'शास्त्री स्टैंड' का अनावरण
'शास्त्री स्टैंड' का अनावरण एक समारोह में किया गया जिसमें सुनील गावस्कर और भारत के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। वानखेड़े स्टेडियम के गेट का नाम भारत की पूर्व कप्तान इडुल्जी, भारत के पूर्व ऑलराउंडर सोलकर और सरदेसाई के नाम पर रखा गया। सरदेसाई ने 30 टेस्ट और 179 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे।

भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री वानखेड़े में अपने भाषण के दौरान काफी भावुक नजर आए। शास्त्री ने कहा, 'मेरी पत्नी यहां है, मेरी बेटी यहां है, उसने मुझे कभी खेलते हुए नहीं देखा... मेरी बहन वहां है, मेरा भतीजा वहां है, हर कोई मौजूद है। मुझे खुशी है, बस एक ही बात का दुख है – मेरे पिता। वह मेरे हीरो थे लेकिन आज वह यहां मौजूद नहीं हैं। उस जमाने में वह हर मैच गरवारे पवेलियन छोर से देखते थे। अब वह ऊपर (स्वर्ग में) हैं, और उन्हें इस बात पर गर्व होगा कि यह सब हुआ है।'

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने शास्त्री ने अपने अनोखे अंदाज में कहा, 'इस वानखेड़े स्टेडियम में मेरा एक शॉट है जो मुझे सबसे अधिक पसंद है। 15 साल के करियर में अनगिनत छक्के लगाए होंगे लेकिन वह शॉट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। मैंने ब्रूस रीड की गेंद पर ‘रवि शास्त्री स्टैंड’ के ऊपर छक्का जड़ा था। वह मेरा सबसे पसंदीदा शॉट है।'

इडुल्जी क्या बोलीं?
भारत में महिला क्रिकेट की अगुआ इडुल्जी भी इस मौके पर भावनाओं से अभिभूत हो गईं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की प्रशासक रह चुकीं इडुल्जी ने कहा, 'यह मेरे और सभी महिला क्रिकेटरों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। यह मेरे जीवन का एक ऐतिहासिक दिन है। मैं अपने जीवन में इस दिन को कभी नहीं भूलूंगी।' इडुल्जी ने 20 टेस्ट और 34 वनडे मैच खेले। इस अवसर पर एकनाथ सोलकर और दिलीप सरदेसाई के परिवार वाले भी मौजूद थे। ये दोनों महान खिलाड़ी अब इस दुनिया में नहीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed