सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों की मदद करने पहुंचे शिखर धवन, बच्चे-बूढ़ों का जीता दिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 05 Jul 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan met Pakistani Hindu refugees in Delhi and donates cricket kits
हिंदू शरणार्थियों के बीच शिखर धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को दीर्घकालिक वीजा प्रदान करने का आश्वासन दिया था। उसी दौरान भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी हिंदू शरणार्थियों से मिलने पहुंचे।

Trending Videos
Shikhar Dhawan met Pakistani Hindu refugees in Delhi and donates cricket kits
हिंदू शरणार्थियों के बीच शिखर धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

दिल्ली के मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्थित कॉलोनी में पाकिस्तान से आए कई हिंदू शरणार्थी रहते हैं। धवन ने इन लोगों के बीच जाकर खुशियां बांटने का काम किया। इस कैंप में क्रिकेट किट, टॉयलेट और बिस्तर की सुविधा मुहैया कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shikhar Dhawan met Pakistani Hindu refugees in Delhi and donates cricket kits
हिंदू शरणार्थियों के बीच धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, इस कॉलोनी में पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों की देखभाल दिल्ली की एक संस्था करती है, उन्हीं के साथ मिलकर 'गब्बर' इस नेक काम के लिए आगे बढ़े। धवन ने कहा कि वह फिलहाल ऐसी स्थिति में हैं, जहां लोगों की मदद कर सकते हैं और इससे उन्हें खुशी और शांति दोनों मिलती है।

Shikhar Dhawan met Pakistani Hindu refugees in Delhi and donates cricket kits
हिंदू शरणार्थियों के बीच धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

धवन की इस बात की भी खुशी है कि उनसे मिलकर वहां रह रहे लोग भी खुश हुए। उन्होंने कहा कि वह मेरे खेल और मैदान पर मेरे सेलिब्रेशन का आनंद लेते हैं।' देशभर में फैले कोरोना वायरस के बीच खुशियां बांटने निकले शिखर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी तस्वीरों को शेयर किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Enjoyed my morning with the refugees staying near Majlis Metro Station. Grateful for the kind reception they gave me 🙏🏼Special thanks to @kookaburracricketofficial for help with the kits!

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed