फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Bashir has been ruled out of the remaining two Tests after sustaining finger injury during Lords Test

IND vs ENG: इंग्लैंड की टीम को लगा झटका, भारत के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हुआ यह गेंदबाज, जानें

Tue, 15 Jul 2025 11:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 15 Jul 2025 11:27 AM IST
सार

पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे हैं। चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Shoaib Bashir has been ruled out of the remaining two Tests after sustaining finger injury during Lords Test
शोएब बशीर - फोटो : @englandcricket-X

विस्तार

इंग्लैंड की टीम को बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य स्पिनर शोएब बशीर मैनचेस्टर और ओवल में होने वाले बाकी दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उन्हें लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान बाएं हाथ की अंगुली में चोट लगी थी। हालांकि, भारत की दूसरी पारी के दौरान वह टूटी अंगुली के साथ गेंदबाजी के लिए आए और मोहम्मद सिराज का विकेट लेकर इंग्लिश टीम को जीत दिलाई। पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे हैं। चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।
विज्ञापन

 

बशीर को भारतीय पारी के दौरान जडेजा के एक शॉट पर चोट लगी थी। उन्होंने जडेजा के एक सीधे शॉट को फॉलो थ्रू में रोकने की कोशिश की थी। इसमें उनके बाएं हाथ की अंगुली में चोट लगी। पांचवें दिन का आधा खेल बीत जाने के बाद वह पट्टी लगाकर मैदान पर आए, क्योंकि इंग्लैंड की टीम भारत की दूसरी पारी में आठ विकेट गिराने के बाद जडेजा और बुमराह के सामने मजबूर दिख रही थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बशीर ने टूटे अंगुली के साथ गेंदबाजी की और सिराज का आखिरी विकेट निकाला। इसके बाद साथी खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगा लिया था। बशीर की गेंद को सिराज ने डिफेंड किया और गेंद रिवर्स स्पिन होकर विकेट पर जा लगी। इंग्लैंड ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को भारत को 22 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन

इंग्लैंड के 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 170 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम की ओर से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक नाबाद 61 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 39 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

शोएब बशीर की जगह इस खिलाड़ी को किया गया शामिल
शोएब बशीर की जगह हेम्पशायर के स्पिनर लियाम डॉसन को चौथे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए आखिरी बार 2017 में टेस्ट क्रिकेट खेला था। इंग्लैंड टीम के चयनकर्ता ल्यूक राइट ने कहा- लियाम डॉसन टीम में शामिल होने के हकदार हैं। काउंटी चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और हेम्पशायर के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed