{"_id":"5e44f3068ebc3ee5f857cbec","slug":"south-africa-vs-england-dale-steyn-becomes-leading-wicket-taker-for-proteas-in-t20i","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वापसी करते ही डेल स्टेन ने रचा इतिहास, बने T20I में सबसे सफल दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वापसी करते ही डेल स्टेन ने रचा इतिहास, बने T20I में सबसे सफल दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेल स्टेन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तीन टी-20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 1 रन से हराकर रोमांचक जीत हासिल की। इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना। तकरीबन साल भर बाद टीम में वापसी करने वाले डेल स्टेन अब टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
2 of 5
इस मैच से पहले यह रिकॉर्ड इमरान ताहिर के नाम था। मगर तीसरे ओवर में जोस बटलर का विकेट हासिल करते ही स्टेन ने ताहिर को पीछे छोड़ दिया। अपनी बैक ऑफ अ लैंथ बॉल पर मिड ऑफ क्षेत्र में जोस बटलर (15) को डेविड मिलर के हाथों लपकवाते हुए डेल ने यह कीर्तिमान बनाया।
3 of 5
इमरान ताहिर
- फोटो : social Media
इमरान ताहिर ने जहां 35 मैच में 61 विकेट हासिल किए हैं तो स्टेन ने अपने 45वें मैच में 62 विकेट का आंकड़ा छुआ। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पेसर मॉर्न मॉर्कल आते हैं, जिन्होंने 46 विकेट चटकाए हैं। टेस्ट मैच में डेल स्टेन पहले ही सर्वाधिक विकेट (93 टेस्ट में 439 विकेट) लेने वाले प्रोटियाज गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेल स्टेन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे पहली बार कंधे की चोट से जूझने वाले डेल स्टेन नवंबर 2016 के बाद से अबतक सिर्फ आठ टेस्ट, नौ एकदिवसीय और तीन T20 इंटरनेशनल में ही भाग ले पाए हैं। 36 वर्षीय डेल कई बार इच्छा जता चुके हैं कि वह इस साल होने वाले वर्ल्ड टी-20 के बाद अपने 15 साल के इंटरनेशनल करियर को विराम देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे श्रीलंका के लसिथ मलिंगा टी-20 इंटरनेशनल के सबसे सफल गेंदबाज हैं। मलिंगा के नाम 106 विकेट दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर 96 विकेटों के साथ शाहिद अफरीदी आते हैं फिर बांग्लादेश के शकिब-अल-हसन (91) और उसके बाद पाकिस्तानी पेसर उमर गुल (85) का नंबर आता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।