सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Spinner Shreyanka Patil ruled out of womens t20 world cup 2026 BCCI names Prema Rawat as replacement

Women's T20 World Cup: भारतीय महिला टीम को लगा बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल चोट की वजह हुईं बाहर; किसे मिला मौका?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 19 Jun 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय महिला टीम की ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल चोट की वजह से महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Spinner Shreyanka Patil ruled out of womens t20 world cup 2026 BCCI names Prema Rawat as replacement
श्रेयंका पाटिल - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला टीम को महिला टी20 विश्व कप 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम की ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। दरअसल, बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप-ए मुकाबले के दौरान श्रेयंका पाटिल को फील्डिंग करते समय टखने (एंकल) में गंभीर चोट लग गई। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान से स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा। इसके बाद मेडिकल जांच में यह स्पष्ट हो गया कि वह टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

 

पहले से इंग्लैंड में मौजूद थीं प्रेमा रावत
महिला टी20 विश्व कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने श्रेयंका पाटिल के स्थान पर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। 24 वर्षीय प्रेमा रावत इस समय भारत-ए टीम के इंग्लैंड दौरे का हिस्सा थीं। अब उन्हें सीधे भारतीय महिला टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है।

हालांकि, प्रेमा ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन हाल के समय में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के अलावा महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। इस प्रतियोगिता में भारत-ए के लिए उन्होंने 9.62 की औसत से आठ विकेट अपने नाम किए थे।

Spinner Shreyanka Patil ruled out of womens t20 world cup 2026 BCCI names Prema Rawat as replacement
श्रेयंका पाटिल - फोटो : Instagram
चोट से वापसी के बाद फिर लगा झटका
श्रेयंका पाटिल ने इसी साल चोट से उबरकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में भी वह टीम का हिस्सा थीं। उस मुकाबले में उन्होंने तीन ओवर में 17 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया था। अब उनके बाहर होने से भारतीय टीम के स्पिन आक्रमण को झटका लगा है, जबकि युवा प्रेमा रावत के पास बड़े मंच पर खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed