सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC 2026: Teams that won all the matches in the group stage and finished on top in Group 1 see Group 2

T20 WC 2026: ग्रुप चरण में सभी मैच जीतकर शीर्ष पर रहने वाली टीमें ग्रुप-1 में, दूसरे ग्रुप की स्थिति इससे उलट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Feb 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2026 अगले दौर में प्रवेश कर रहा है। ग्रुप चरण लगभग समाप्त हो चुका है और सुपर-8 की टीमें तय हो चुकी हैं। आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। दिलचस्प बात यह है कि ग्रुप-1 की चारों टीमें ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले जीती हैं और टेबल टॉपर्स हैं। वहीं, ग्रुप-2 की स्थिति इससे अलग है। आइये विस्तार से जानते हैं...

T20 WC 2026: Teams that won all the matches in the group stage and finished on top in Group 1 see Group 2
टी20 विश्वकप 2026 सुपर आठ ग्रुप - फोटो : ANI/Twitter/PTI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ग्रुप चरण का समापन लगभग हो चुका है और अब बारी है सुपर-8 की। आठ टीमें इस टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। दिलचस्प बात यह है कि ग्रुप-1 में जो टीमें पहुंचीं हैं वह ग्रुप चरण में एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं और अपने-अपने ग्रप में शीर्ष पर रही हैं। वहीं, ग्रुप-2 की स्थिति इससे बिल्कुल उलटी है। उसकी टीमों को ग्रुप चरण में एक न एक मैच में हार मिली है। 
Trending Videos

T20 WC 2026: Teams that won all the matches in the group stage and finished on top in Group 1 see Group 2
सुपर-8 में अजेय रहते हुए पहुंचने वाली टीमें - फोटो : ANI-PTI

ग्रुप-1: चारों टेबल टॉपर और अपराजित टीमें

आईसीसी द्वारा तय प्री-सीडिंग के मुताबिक, सुपर-8 के लिए जिन टीमों ने क्वालिफाई किया है उन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें शामिल हैं। इन चारों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक भी मुकाबला नहीं गंवाया।

ग्रुप चरण में इन टीमों का प्रदर्शन
  • भारत (ग्रुप A) – 4 मैच, 4 जीत, 8 अंक, +2.500 नेट रन रेट
  • जिम्बाब्वे (ग्रुप B) – 4 मैच, 3 जीत, 1 नो रिजल्ट, 7 अंक
  • वेस्टइंडीज (ग्रुप C) – 4 मैच, 4 जीत, 8 अंक
  • दक्षिण अफ्रीका (ग्रुप D) – 4 मैच, 4 जीत, 8 अंक
इन चारों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और अपराजित रहते हुए सुपर-8 में प्रवेश किया। यही वजह है कि ग्रुप-1 को 'टेबल टॉपर्स का ग्रुप' कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 WC 2026: Teams that won all the matches in the group stage and finished on top in Group 1 see Group 2
ग्रुप-2 की टीमें - फोटो : ANI-PTI-ICC

ग्रुप-2: हर टीम को मिली कम से कम एक हार

इसके विपरीत सुपर-8 के ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें हैं। इन सभी टीमों को ग्रुप चरण में कम से कम एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और ये अपनी-अपनी तालिका में दूसरे स्थान पर रहीं।

ग्रुप चरण में इन टीमों का प्रदर्शन
  • पाकिस्तान (ग्रुप A) – 4 मैच, 3 जीत, 1 हार, 6 अंक
  • श्रीलंका (ग्रुप B) – 4 मैच, 3 जीत, 1 हार, 6 अंक
  • इंग्लैंड (ग्रुप C) – 4 मैच, 3 जीत, 1 हार, 6 अंक
  • न्यूजीलैंड (ग्रुप D) – 4 मैच, 3 जीत, 1 हार, 6 अंक
चारों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन जरूर किया, लेकिन अपराजित नहीं रह सकीं और अपने-अपने ग्रुप में रनर-अप के रूप में क्वालिफाई किया।

T20 WC 2026: Teams that won all the matches in the group stage and finished on top in Group 1 see Group 2
टी20 विश्वकप 2026 - फोटो : ICC
प्री-सीडिंग से बना दिलचस्प समीकरण
आईसीसी द्वारा पहले से तय प्री-सीडिंग व्यवस्था के चलते ग्रुप-1 में सभी अपराजित और टेबल टॉपर टीमें एक साथ आ गई हैं, जबकि ग्रुप-2 में वे टीमें हैं जिन्हें ग्रुप चरण में कम से कम एक हार मिली। इस कारण सुपर-8 का ग्रुप-1 बेहद कड़ा और संतुलित नजर आ रहा है, जहां चारों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। वहीं, ग्रुप-2 में भी मुकाबला कम रोचक नहीं होगा, क्योंकि यहां चारों टीमें वापसी की क्षमता रखती हैं और नॉकआउट में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी। अब देखने वाली बात होगी कि क्या ग्रुप-1 की अपराजित टीमें अपनी लय बरकरार रख पाती हैं या ग्रुप-2 की टीमें सुपर-8 में नया समीकरण गढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed