Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
T20 World Cup: Australia Group-Stage Exit a Lucky Omen for Pakistan? Stats Hint at Another 2026 Twist
{"_id":"6997f95e6e4f5f6308023944","slug":"t20-world-cup-australia-group-stage-exit-a-lucky-omen-for-pakistan-stats-hint-at-another-2026-twist-2026-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप चरण से बाहर होना इस टीम के लिए लकी!: आंकड़े कर रहे बड़ा इशारा, 2026 में फिर बनेगा संयोग?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप चरण से बाहर होना इस टीम के लिए लकी!: आंकड़े कर रहे बड़ा इशारा, 2026 में फिर बनेगा संयोग?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:38 AM IST
सार
1992, 2009 और 2017 में ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद एक ही टीम ने आईसीसी खिताब जीता। 2026 में फिर ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दौर में बाहर हो चुका है। आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि इतिहास दोहर सकता है, जिससे फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है।
विज्ञापन
1 of 7
ऑस्ट्रेलिया टीम टी20 विश्वकप 2026 के ग्रुप स्टेज से बाहर हुई
- फोटो : IANS
क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे संयोग देखने को मिले हैं, जो वक्त के साथ दिलचस्प ट्रेंड बन जाते हैं। टी20 और वनडे विश्व कप के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े आईसीसी टूर्नामेंट्स में एक ऐसा ही पैटर्न बार-बार नजर आया है। यह पैटर्न है कि जब-जब ऑस्ट्रेलिया किसी आईसीसी टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से बाहर हुआ, तब-तब एक टीम ने वह आईसीसी खिताब अपने नाम किया और यह टीम है पाकिस्तान। ऐसा तीन बार हुआ है, जब ऑस्ट्रेलिया किसी आईसीसी टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से बाहर हुई और तीनों बार पाकिस्तान ने खिताब जीता। और अब फैंस पूछ रहे हैं कि क्या 2026 में ऐसा हो पाएगा? आइए जानते हैं...
Trending Videos
2 of 7
पाकिस्तान टीम
- फोटो : Twitter
1992 वनडे विश्वकप: पहली कड़ी
1992 के वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया था। उसी साल पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा था, लेकिन इमरान खान की टीम ने शानदार वापसी करते हुए और दमदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार वनडे विश्व कप ट्रॉफी उठाई। उस जीत ने विश्व क्रिकेट में नई ताकत के उभार का संकेत दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
यूनिस खान
- फोटो : younusk75 instagram
2009: टी20 में इतिहास दोहराया
2009 के टी20 विश्व कप में भी कहानी कुछ ऐसी ही रही। ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआती दौर से आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद पाकिस्तान टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल दिखाते हुए टी20 विश्व कप पर कब्जा जमाया। उस टीम की कमान यूनिस खान संभाल रहे थे। पाकिस्तान टीम पहली बार टी20 चैंपियन बनी थी।
4 of 7
पाकिस्तान टीम
- फोटो : Twitter
2017: चैंपियंस ट्रॉफी का संयोग
2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में भी ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था। उसी साल फिर पाकिस्तान टीम खिताब जीतकर चर्चा में रही। यह तीसरी बार था, जब ऑस्ट्रेलिया की शुरुआती विदाई के बाद ट्रॉफी का रुख उसी दिशा में मुड़ा। सरफराज अहमद की टीम ने फाइनल में भारत को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
5 of 7
पाकिस्तान टीम
- फोटो : PTI
2026: क्या फिर होगा ऐसा?
अब 2026 टी20 विश्वकप में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो चुका है। ऐसे में क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञ आंकड़ों को जोड़कर सवाल उठा रहे हैं कि क्या इतिहास खुद को दोहराएगा? क्या पाकिस्तान टीम एक बार फिर ट्रॉफी उठाएगी? हालांकि, क्रिकेट सिर्फ संयोग और आंकड़ों का खेल नहीं है। हर टूर्नामेंट की अपनी परिस्थितियां, फॉर्म और रणनीति होती है, लेकिन बार-बार दोहराए गए ऐसे संयोग रोमांच जरूर बढ़ा देते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।