सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026: Mohammad Yousuf criticised Babar Azam for his form

T20 WC: बाबर के खराब फॉर्म पर सवाल उठाना पड़ा मोहम्मद यूसुफ को महंगा, देना पड़ा इस्तीफा; पूर्व खिलाड़ी का दावा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सार

मोहम्मद यूसुफ ने खुलासा किया कि उन्होंने बाबर आजम को खराब प्रदर्शन के चलते टीम से बाहर करने की सलाह दी थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इसका विरोध किया, जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। यूसुफ ने कहा कि बाबर की तकनीक और स्किल कमजोर पड़ चुकी है और वह पुराने पाकिस्तानी दिग्गजों के स्तर के खिलाड़ी नहीं हैं।

T20 World Cup 2026: Mohammad Yousuf criticised Babar Azam for his form
मोहम्मद यूसुफ-बाबर आजम - फोटो : Pakistan Cricket-ANI
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट में इस वक्त सबसे बड़ा तूफान बाबर आजम को लेकर उठा हुआ है। टी20 विश्व कप में लगातार खराब प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने बाबर पर तीखा हमला बोला है और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने बाबर को टीम से बाहर करने का सुझाव दिया था, लेकिन पूरा प्रबंधन उनके खिलाफ हो गया।
Trending Videos

'बाबर की तकनीक खत्म हो चुकी है'
यूसुफ ने पॉडकास्ट हाऊ डज इट वर्क? (How Does It Work?) में खुलकर कहा कि वह पिछले 2-3 साल से कह रहे हैं कि बाबर की तकनीक कमजोर हो चुकी है। उनके मुताबिक यह सिर्फ आउट ऑफ फॉर्म होने का मामला नहीं है। उन्होंने कहा, 'कोई खिलाड़ी दो-तीन सीरीज तक आउट ऑफ फॉर्म हो सकता है, लेकिन बाबर पिछले दो-तीन साल से रन नहीं बना पा रहा है। जब मैंने उसे रेस्ट देने की बात कही, तो सब लोग मेरे खिलाफ हो गए। मुझे इस्तीफा देना पड़ा। बाद में उसे खुद ही ड्रॉप करना पड़ा।' यूसुफ के इस बयान से साफ है कि पाकिस्तान टीम के अंदर भी बाबर को लेकर मतभेद रहे हैं। यूसुफ को बाबर का विरोध करना महंगा पड़ा था और उन्हें चयन समिति से इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मेंटलिटी का चूरन बेचा जा रहा है'
यूसुफ ने बाबर की मानसिक मजबूती की दलीलों को भी खारिज कर दिया। उनका कहना है कि सिर्फ मानसिकता की बात करना गलत है। उन्होंने कहा, 'जब तक आपके पास स्किल नहीं है, दिमाग कुछ नहीं कर सकता। अगर स्किल ही नहीं है तो माइंडसेट क्या करेगा?' यह बयान सीधे तौर पर बाबर की बल्लेबाजी क्षमता पर सवाल खड़ा करता है।

पुराने दिग्गजों से तुलना में कहीं नहीं बाबर
यूसुफ ने बाबर की तुलना अपने दौर के दिग्गजों से करते हुए भी साफ कहा कि वह उस स्तर के खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने इंजमाम-उल-हक, सईद अनवर, यूनिस खान और जहीर अब्बास का नाम लेते हुए कहा कि ये खिलाड़ी बिल्कुल अलग स्तर के थे। उन्होंने कहा, 'इंजी भाई और सईद भाई का लेवल मैच नहीं किया जा सकता। वो बहुत बड़े खिलाड़ी थे। बाबर उनकी तुलना में कुछ भी नहीं है।'

टी20 विश्व कप में फीका प्रदर्शन
टी20 विश्व कप में बाबर ने तीन मैचों में सिर्फ 66 रन बनाए हैं, जिसके बाद उनकी जगह को लेकर सवाल और तेज हो गए हैं। कभी पाकिस्तान की बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाने वाले बाबर अब लगातार आलोचनाओं के घेरे में हैं। मोहम्मद यूसुफ के इन बयानों ने पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल ला दिया है। अब देखना होगा कि बाबर अपने बल्ले से जवाब दे पाते हैं या नहीं, क्योंकि फिलहाल तो सवाल ज्यादा हैं और जवाब कम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed