सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup: 'We Were Below Par', R Ashwin’s Honest Assessment of Team India Ahead of Super 8 Stage

T20 World Cup: 'हम औसत रहे', सुपर-आठ राउंड से पहले अश्विन ने बताई टीम इंडिया की सच्चाई; एनालिसिस कर दी यह राय

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Feb 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन आर अश्विन ने माना कि टीम अभी अपने सर्वश्रेष्ठ पर नहीं है। उन्होंने कहा कि औसत दिन पर भी भारत मैच जीत सकता है। सुपर 8 में अब मजबूत टीमों से चुनौती मिलेगी, जहां प्रदर्शन और निरंतरता अहम होगी।

T20 World Cup: 'We Were Below Par', R Ashwin’s Honest Assessment of Team India Ahead of Super 8 Stage
अश्विन ने टीम इंडिया का एनालिसिस किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का ग्रुप चरण समाप्त हो चुका है और अब टीम की नजर सुपर 8 मुकाबलों पर है। अगले चरण में भारत को दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है।भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन की छवि के अनुरूप प्रदर्शन किया है, लेकिन अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि टीम अभी अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर नहीं पहुंची है।
Trending Videos

 

'औसत दिन पर भी जीतने की क्षमता'
अश्विन ने 'ऐश की बात' कार्यक्रम में भारत के प्रदर्शन का विश्लेषण करते हुए कहा, 'सूर्यकुमार ने बहुत समझदारी भरी पारी खेली। रन गति बढ़ाने के लिए दुबे, हार्दिक और रिंकू मौजूद थे। उन्हें पता था कि वे स्कोरिंग रेट को संभाल सकते हैं। लेकिन आज (नीदरलैंड्स के खिलाफ) भारत बल्लेबाजी में बेहद शानदार नहीं था, उतना प्रभावी भी नहीं था।'

उन्होंने आगे कहा, 'यह इतनी मजबूत टीम है कि अपने साधारण दिन पर भी विपक्ष को हरा सकती है। हम औसत थे, अपने सर्वश्रेष्ठ पर नहीं थे। लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने इतनी अच्छी गेंदबाजी की कि नीदरलैंड्स उन्हें पढ़ नहीं सका। जसप्रीत बुमराह को पावरप्ले में स्विंग मिली और उन्होंने यॉर्कर भी डाले।' अश्विन के मुताबिक, टीम की सबसे बड़ी ताकत है यही है कि टीम कमजोर प्रदर्शन के बावजूद परिणाम अपने पक्ष में करने में कामयाब रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup: 'We Were Below Par', R Ashwin’s Honest Assessment of Team India Ahead of Super 8 Stage
अश्विन और भारतीय टीम - फोटो : ANI
तिलक वर्मा की बल्लेबाजी पर खास टिप्पणी
अश्विन ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की भी तारीफ की। उन्होंने टी20 क्रिकेट में टाइमिंग और तकनीक के महत्व पर जोर देते हुए कहा, 'तिलक वर्मा चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। हम पावर और ताकत की बात करते हैं, लेकिन बल्लेबाजी का असली सार स्वीट स्पॉट और टाइमिंग है। तिलक बड़े पावर हिटर नहीं हैं। उनके लिए टाइमिंग और गैप ढूंढना ज्यादा अहम है।' उन्होंने आगे कहा, 'कृपया याद रखें, आप वैभव की तरह खेल सकते हैं, लेकिन आप तिलक की तरह भी खेल सकते हैं, जो टाइमिंग पर भरोसा करते हैं और गैप तलाशते हैं।' अश्विन का मानना है कि टी20 में सिर्फ बड़े शॉट्स ही सफलता की गारंटी नहीं हैं, बल्कि परिस्थिति के अनुसार समझदारी भी उतनी ही जरूरी है।

सुपर 8 की तस्वीर साफ
सुपर 8 चरण की लाइनअप अब पूरी हो चुकी है। पाकिस्तान ने नामीबिया पर जीत दर्ज कर ग्रुप ए से भारत के साथ क्वालिफाई किया। ग्रुप बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे, ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड, जबकि ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड अगले चरण में पहुंचे हैं। साथ ही, 2028 टी20 विश्वकप की 12 क्वालिफाई करने वाली टीमें भी तय हो चुकी हैं। इस साल सुपर आठ की सभी टीमें और साथ ही सह-मेजबान होने के कारण ऑस्ट्रेलिया को 2028 टी20 विश्वकप के लिए स्वतः क्वालिफिकेशन मिला है। वहीं, रैंकिंग के आधार पर अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड भी शामिल हैं।

T20 World Cup: 'We Were Below Par', R Ashwin’s Honest Assessment of Team India Ahead of Super 8 Stage
अश्विन ने ईशान के चयन की वजह बताई - फोटो : ANI
आगे की चुनौती
अब भारत के सामने असली परीक्षा है। सुपर-आठ में हर मुकाबला नॉकआउट जैसा होगा। अश्विन की बातों से साफ है कि टीम में आत्मविश्वास तो है, लेकिन सुधार की गुंजाइश भी मौजूद है। यदि भारत अपनी कमजोरियों को दूर कर लेता है, तो खिताब बचाने की राह और मजबूत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed