{"_id":"698ca71122169c306d0361c1","slug":"t20-world-cup-2026-sahibzada-farhan-speaks-on-india-vs-pakistan-clash-on-15-feb-2026-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले साहिबजादा फरहान का बड़बोलापन, हाई-प्रेशर मैच को बताया 'सामान्य' मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले साहिबजादा फरहान का बड़बोलापन, हाई-प्रेशर मैच को बताया 'सामान्य' मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ मैच से पहले अपना बड़बोला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम सामान्य मैचों की तरह ही इस मैच में भी खेलेगी। पाकिस्तान टीम पर कोई दबाव नहीं है।
साहिबजादा फरहान-भारतीय टीम
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। हमेशा की तरह इस मैच पर भी सभी की निगाहें होंगी। इससे पहले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अपना बड़बोलापन दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ मुकाबले में उनकी टीम सामान्य मैचों की तरह ही खेलेगी। उनकी टीम पर कोई दबाव नहीं है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान से सामने को लेकर उत्साहित हैं तिलक, नामीबिया के खिलाफ बुमराह की उपलब्धता पर भी की बात
Trending Videos
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान से सामने को लेकर उत्साहित हैं तिलक, नामीबिया के खिलाफ बुमराह की उपलब्धता पर भी की बात
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी टीमों पर जीत के बाद अलग ही राग अलाप रहा पाकिस्तान
- टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान टीम ने नीदरलैंड और अमेरिका के खिलाफ अपने शुरुआती ग्रुप स्टेज के मैच जीत लिए हैं।
- पाकिस्तान का अगला मुकाबला 15 फरवरी को भारत के साथ होना है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव रहता है।
- पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने किसी दबाव से इनकार किया है।
- फरहान ने कहा, 'जब आप दो लगातार मैच जीतते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। आने वाला मैच कोई बड़ी बात नहीं है, हम उनके खिलाफ पहली बार नहीं खेल रहे हैं। पहले भी खेल चुके हैं। इस बार उनके खिलाफ हम अलग माइंडसेट के साथ खेलेंगे।'
- उन्होंने आगे कहा, 'आपने हमें पहले मुश्किल हालातों में और संघर्ष करते हुए देखा है, लेकिन अब शादाब और नवाज रन बना रहे हैं। इसलिए उम्मीद है कि हमारा उनके खिलाफ मैच रोमांचक होगा और आप सभी को आनंद आएगा।'
एशिया कप में हुई भिड़ंत को लेकर पूछा गया सवाल, तो क्या बोले फरहान?
- भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ वर्षों में हुए मैच एकतरफा रहे हैं और भारत ने आसानी से जीत हासिल की है।
- इस सवाल पर फरहान ने कहा कि मुझे लगता है कि एशिया कप के दौरान हमारा मैच एकतरफा नहीं था। हम आखिर तक खेले और लड़े। उम्मीद है कि इस बार हम शानदार खेल दिखाएंगे।
- फरहान ने कहा, 'मुझे लगता है कि जब आप रन बनाते हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। पिछली दो पारियों के बाद मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा है। भारत के खिलाफ मैच को हम एक सामान्य मैच की तरह लेंगे और रविवार के मैच में शांत मन से खेलने के लिए तैयार हैं।'
- साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान की ओपनिंग बल्लेबाजी को मजबूती दी है।
- नीदरलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 31 गेंद पर 47 रन बनाए थे।
- वहीं, अमेरिका के खिलाफ 41 गेंद पर 73 रन की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।