सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2028 12 Teams Qualified How Australia Secured a Spot After Super 8 Exit

टी20 विश्वकप 2028: अब तक 12 टीमों ने किया क्वालिफाई, ग्रुप स्टेज से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया को कैसे मिली एंट्री?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Feb 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2028 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सह-मेजबानी में होगा। जिन टीमों ने टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया है, वे अगले संस्करण के लिए भी क्वालिफाई करने में सफल रही हैं।

T20 World Cup 2028 12 Teams Qualified How Australia Secured a Spot After Super 8 Exit
टी20 विश्व कप 2028 के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। ग्रुप स्टेज मुकाबले खत्म होने के कगार पर हैं और जल्द ही सुपर-8 राउंड की शुरुआत होगी। इसी बीच अगले टूर्नामेंट यानी टी20 विश्व कप 2028 को लेकर तस्वीर भी लगभग साफ हो चुकी है। अब तक 12 टीमों ने 2028 संस्करण के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें: T20 World Cup Super-8 Schedule: नौ दिन में 12 मैच, यहां देखें पूरा कार्यक्रम; सुपर-8 में चार टीमें होंगी बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2028 12 Teams Qualified How Australia Secured a Spot After Super 8 Exit
ऑस्ट्रेलिया टीम - फोटो : IANS
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड होंगे मेजबान
टी20 विश्व कप 2028 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सह-मेजबानी में होगा। मेजबान होने के नाते दोनों टीमों को स्वत: (ऑटोमैटिक) क्वालिफिकेशन मिला है। यानी भले ही ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन 2026 टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो, लेकिन मेजबान होने के कारण उसकी 2028 विश्व कप में जगह पक्की है।

T20 World Cup 2028 12 Teams Qualified How Australia Secured a Spot After Super 8 Exit
ऑस्ट्रेलिया टीम - फोटो : IANS
ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने कैसे किया क्वालिफाई?
भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया। 2021 की विश्व विजेता टीम ग्रुप बी में चौथे स्थान पर रही। उसे जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते वह सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी। हालांकि, 2028 विश्व कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के पास है। इसी कारण वह पहले से क्वालिफाई करने वाली 12 टीमों की सूची में शामिल हो गई है। न्यूजीलैंड भी सह-मेजबान होने के कारण स्वत: क्वालिफाई कर चुका है। इसके अलावा, 2026 विश्व कप में सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वाली सभी टीमों को भी 2028 टूर्नामेंट में सीधी एंट्री मिल गई है।

T20 World Cup 2028 12 Teams Qualified How Australia Secured a Spot After Super 8 Exit
टी20 विश्वकप 2026 सुपर आठ ग्रुप - फोटो : ANI/Twitter/PTI
टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमें
  • भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड।
  • इन सभी टीमों ने 2028 टी20 विश्व कप के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

T20 World Cup 2028 12 Teams Qualified How Australia Secured a Spot After Super 8 Exit
राशिद खान - फोटो : ACB
रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करने वाली टीमें
क्वालिफिकेशन नियमों के अनुसार, मेजबान और सुपर-8 टीमों के अलावा आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग (9 मार्च-फाइनल के अगले दिन) के आधार पर तीन शीर्ष रैंक वाली टीमों को भी सीधा स्थान दिया गया है। वर्तमान स्थिति के अनुसार, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीमें शामिल हैं। इन तीनों टीमों के पास कट-ऑफ तारीख से पहले कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला निर्धारित नहीं है, इसलिए उनकी रैंकिंग में बदलाव की संभावना नहीं है और उनका 2028 विश्व कप में खेलना लगभग तय है।

बाकी 8 टीमों का फैसला कैसे होगा?
  • टी20 विश्व कप 2028 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। 12 टीमों की जगह पहले ही पक्की हो चुकी है, जबकि शेष 8 टीमों का चयन क्षेत्रीय क्वालिफिकेशन प्रक्रिया के जरिए होगा।
  • इन स्थानों का बंटवारा अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिस्पर्धात्मक ताकत के आधार पर किया जाएगा।
  • इस तरह, 2028 टी20 विश्व कप के लिए 12 टीमों ने अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर ली है।
  • अब सभी की नजर 2026 के सुपर-8 मुकाबलों और आगे की रोमांचक जंग पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed