{"_id":"5ec7977a70c71509837121e7","slug":"t20-world-cup-in-australia-all-set-to-be-postponed-formal-announcement-next-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस साल होने वाला टी-20 विश्व कप का टलना तय, जल्द हो सकती है घोषणा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस साल होने वाला टी-20 विश्व कप का टलना तय, जल्द हो सकती है घोषणा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 22 May 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
वर्ल्ड टी-20 2020
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल ऑस्ट्रेलिया में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप का टलना तय है। कोरोना वायरस की वजह से ICC का यह बड़ा टूर्नामेंट आगे बढ़ाया जा सकता है, जिसका आधिकारिक एलान 26 से 28 मई के बीच किया जा सकता है। दरअसल, 28 मई को आईसीसी की अहम बैठक होनी है, जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप को टालने के साथ-साथ नए चैयरमैन के लिए चुनाव करवाने की तारीख और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अहम फैसले लिए जाने हैं। टी-20 विश्व कप का टलना मतलब आईपीएल 2020 के होने की संभावना बरकरार होना। संभव हो कि मानसून के बाद यह टूर्नामेंट देखने को मिले।
Trending Videos
2 of 4
- फोटो : ट्विटर
बीसीसीआई की माने तो अगर वर्ल्ड टी-20 टलता है तो कोरोना वायरस की वजह से अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ाए गए आईपीएल के लिए अक्टूबर-नवंबर की विंडो मिलेगी। दूसरी ओर बोर्ड ने इस बात से भी इनकार किया कि वह आईपीएल के आयोजन के लिए आईसीसी टी-20 विश्व कप का स्थगन चाहता है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में हल्ला है कि दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई आईपीएल की वजह से वर्ल्ड कप को आगे धकलने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
दाएं से दूसरे अरुण धूमल
- फोटो : ट्विटर
धूमल ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा कि, 'बीसीसीआई टी-20 विश्व कप को स्थगित करने का सुझाव क्यों देगी? अगर ऑस्ट्रेलिया सरकार घोषणा करती है कि टूर्नामेंट होगा और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भरोसा है कि वे इसे संभाल सकते हैं, तो यह उनका फैसला होगा BCCI इसमें कुछ भी नहीं सुझाएगा।'
4 of 4
टी-20 विश्व कप
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया में 2020 वर्ल्ड 20 विश्व कप टालने का सबसे बड़ा कारण कोरोना वायरस महामारी है। कोविड-19 को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 30 सितंबर तक फ्लाइट्स की उड़ानों पर रोक लगा दी है। अपने अंतरराष्ट्रीय सीमा सील कर दी है। इसके बाद विश्व कप शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को 14 दिन तक क्वारंटीन करना होगा, जो विश्व कप आयोजन में बड़ी बाधा है। फिर मैच अगर खाली स्टेडियम में हुए तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया राजस्व भी नहीं कमा पाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X