Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2027 Trade List: Complete List of Confirmed Player Trades Ahead of the Mini Auction

आईपीएल 2027: पंत-हार्दिक समेत किन 11 खिलाड़ियों की टीम बदली? जानें 20वें सीजन से पहले अब तक हुए सभी बड़े ट्रेड

Tue, 17 Nov 2026 04:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Nov 2026 04:07 PM IST
सार

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली ने फ्रेंचाइजी का समीकरण बदल दिया है। किसी ने कप्तान छोड़ा तो किसी ने स्टार गेंदबाज पर दांव लगाया। हार्दिक-पंत समेत कई बड़े नामों की टीम बदल चुकी है। लेकिन क्या ऑक्शन से पहले अभी कुछ और बड़े उलटफेर बाकी हैं?

विज्ञापन
IPL 2027 Trade List: Complete List of Confirmed Player Trades Ahead of the Mini Auction
आईपीएल 2027 - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत करने में जुटी हैं। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार कई बड़े नाम अपनी पुरानी टीम छोड़कर नई फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। इनमें ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह जैसे भारतीय सितारे शामिल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भी चार खिलाड़ियों का बड़ा ट्रेड हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

IPL 2027 Trade List: Complete List of Confirmed Player Trades Ahead of the Mini Auction
हार्दिक और अर्शदीप - फोटो : IPL/BCCI

हार्दिक पांड्या पंजाब पहुंचे, अर्शदीप मुंबई में शामिल
आईपीएल 2027 से पहले सबसे चर्चित ट्रेड मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुआ। मुंबई ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड किया है। बदले में पांच बार की चैंपियन टीम ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपने साथ जोड़ लिया है। हार्दिक की सैलरी 16.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि अर्शदीप 18 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर मुंबई के लिए खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2027 Trade List: Complete List of Confirmed Player Trades Ahead of the Mini Auction
कुलदीप और पंत - फोटो : PTI

पंत की दिल्ली में वापसी, लखनऊ को मिले कुलदीप
ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ दो सीजन की साझेदारी खत्म हो गई है। वह दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं। लखनऊ ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन दिल्ली में उनकी नई फीस 15 करोड़ रुपये होगी। इस ट्रेड के बदले लखनऊ ने दिल्ली से स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल किया है। कुलदीप 13.5 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर लखनऊ के लिए खेलेंगे।

विज्ञापन

IPL 2027 Trade List: Complete List of Confirmed Player Trades Ahead of the Mini Auction
आईपीएल 2027 - फोटो : ANI

CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों का ट्रेड
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भी बड़ा ट्रेड हुआ है। लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स चेन्नई से जुड़ गए हैं, जबकि खलील अहमद और नाथन एलिस सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बन गए हैं। लिविंगस्टोन की फीस 13 करोड़ से घटकर छह करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, एडवर्ड्स तीन करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर चेन्नई के लिए खेलेंगे। खलील को 4.8 करोड़ और एलिस को दो करोड़ रुपये की फीस पर हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा है।

IPL 2027 Trade List: Complete List of Confirmed Player Trades Ahead of the Mini Auction
टी. नटराजन-जीशान अंसारी - फोटो : ANI

नटराजन की SRH में वापसी, जीशान दिल्ली पहुंचे
तेज गेंदबाज टी नटराजन अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद में लौट आए हैं। उनकी फीस 10.75 करोड़ से घटकर पांच करोड़ रुपये हो गई है। इस ट्रेड में दिल्ली कैपिटल्स को लेग स्पिनर जीशान अंसारी मिले हैं, जो 40 लाख रुपये की मौजूदा फीस पर खेलेंगे।

गुजरात से जुड़े हर्षल पटेल
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अब गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे। हैदराबाद ने उन्हें आठ करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन गुजरात में उनकी फीस घटकर चार करोड़ रुपये रह गई है।

IPL 2027 Trade List: Complete List of Confirmed Player Trades Ahead of the Mini Auction
आईपीएल - फोटो : IPL/BCCI

आईपीएल 2027 के अब तक के कन्फर्म ट्रेड की पूरी लिस्ट:

खिलाड़ी पुरानी टीम नई टीम नई फीस
ऋषभ पंत LSG DC 15 करोड़
कुलदीप यादव DC LSG 13.5 करोड़
टी नटराजन DC SRH 5 करोड़
जीशान अंसारी SRH DC 40 लाख
लियाम लिविंगस्टोन SRH CSK 6 करोड़
जैक एडवर्ड्स SRH CSK 3 करोड़
खलील अहमद CSK SRH 4.8 करोड़
नाथन एलिस CSK SRH 2 करोड़
हार्दिक पांड्या MI PBKS 18 करोड़
अर्शदीप सिंह PBKS MI 18 करोड़
हर्षल पटेल SRH GT 4 करोड़

ऑक्शन तक जारी रहेगी ट्रेड विंडो
रिटेंशन और रिलीज की घोषणा के बाद भी खिलाड़ियों की अदला-बदली का सिलसिला जारी रह सकता है। ट्रेड विंडो आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से एक सप्ताह पहले तक खुली रहेगी। इसके बाद ऑक्शन खत्म होने पर यह दोबारा खुलेगी और टूर्नामेंट शुरू होने से एक महीने पहले तक सक्रिय रहेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में कुछ और बड़े ट्रेड देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed