फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Begin Asian Games 2026 Campaign with Indoor Nets Session Ahead of Mens Cricket Opener

एशियन गेम्स: इंडोर नेट्स में टीम इंडिया ने बहाया पसीना, क्या श्रेयस की कप्तानी में भारत दोहराएगा पिछली सफलता?

Thu, 24 Sep 2026 04:05 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 24 Sep 2026 04:05 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट अभियान शुरू करने से पहले श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इंडोर नेट्स में जमकर अभ्यास किया। बीसीसीआई ने अभ्यास सत्र का वीडियो साझा किया, जिसमें संजू सैमसन समेत खिलाड़ी पसीना बहाते नजर आए और कोच वीवीएस लक्ष्मण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Team India Begin Asian Games 2026 Campaign with Indoor Nets Session Ahead of Mens Cricket Opener
टीम इंडिया का इंडोर अभ्यास सत्र - फोटो : BCCI (videograb)

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इंडोर नेट्स में जमकर अभ्यास किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा किया, जिसमें संजू सैमसन समेत कई खिलाड़ी नेट्स में पसीना बहाते नजर आए। टीम के मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Team India Begin Asian Games 2026 Campaign with Indoor Nets Session Ahead of Mens Cricket Opener
भारतीय महिला टीम - फोटो : @BCCIWomen
महिला टीम ने किया खिताब का बचाव
भारतीय महिला टीम ने हाल ही में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर अपने खिताब का सफल बचाव किया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

पिछली बार भारत ने जीता था स्वर्ण
पुरुष क्रिकेट में भारत ने पिछली बार हांगझोऊ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। उस समय ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद उच्च वरीयता के आधार पर गोल्ड मेडल हासिल किया था।

Team India Begin Asian Games 2026 Campaign with Indoor Nets Session Ahead of Mens Cricket Opener
श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI
श्रेयस अय्यर के हाथों में टीम की कमान
इस बार भारतीय पुरुष टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। भारतीय टीम का पहला मुकाबला किस टीम से होगा, इसका फैसला क्वालीफाइंग दौर के बाद होगा। टीम में कई अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी है। श्रेयस अय्यर आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कप्तानी कर चुके हैं और अब एशियन गेम्स में भारत को एक और स्वर्ण पदक दिलाने की कोशिश करेंगे।

एशियन गेम्स के लिए भारत की पुरुष क्रिकेट टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान),  अक्षर पटेल,  वॉशिंगटन सुंदर,  विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर,  अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed