फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Essex Cricketer Robin Das to Appear in Court on October 9 Over Two Harrasment Charges

मुश्किल में घिरे रॉबिन दास: दुष्कर्म के दो मामले में आरोपी, इस दिन होगी कोर्ट में पेशी; क्या है पूरा घटनाक्रम?

Thu, 24 Sep 2026 03:26 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 24 Sep 2026 03:26 PM IST
सार

एसेक्स के क्रिकेटर रॉबिन दास दुष्कर्म के दो मामलों में नौ अक्तूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में पेश होंगे। 24 वर्षीय दास पर मार्च 2024 में ब्रिक्सटन में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप हैं।

विज्ञापन
Essex Cricketer Robin Das to Appear in Court on October 9 Over Two Harrasment Charges
रॉबिन दास - फोटो : IANS

विस्तार

एसेक्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर रॉबिन दास दुष्कर्म के दो मामलों में नौ अक्तूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में पेश होंगे। 24 वर्षीय दास पर मार्च 2024 में लंदन के ब्रिक्सटन इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप हैं। उन्हें इस मामले में 23 जुलाई 2026 को आरोपित किया गया था।
विज्ञापन

2025 में हुई थी गिरफ्तारी
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, वॉल्थम फॉरेस्ट के क्वींस रोड निवासी रॉबिन दास पर 23 जुलाई 2026 को दुष्कर्म के दो मामलों में आरोप लगाए गए। ये मामले 30 मार्च 2024 को ब्रिक्सटन में एक महिला के साथ हुई कथित घटना की रिपोर्ट और 27 अगस्त 2025 को दास की गिरफ्तारी के बाद सामने आए। पुलिस ने बताया कि मामले में पीड़ित महिला को विशेषज्ञ अधिकारियों की मदद दी जा रही है। दास को 27 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया गया था।

इस सीजन सिर्फ एक मैच खेले थे दास
दास पर आरोप लगाए जाने के दो दिन पहले उन्होंने इस सीजन एसेक्स के लिए अपना एकमात्र मुकाबला खेला था। वह वनडे कप में मिडिलसेक्स के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। आरोप लगने के बाद एसेक्स ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में किया था एसेक्स के लिए डेब्यू
रॉबिन दास ने 2020 में एसेक्स के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने काउंटी की ओर से अब तक नौ प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। 2023 में उन्होंने दौरे पर आई आयरलैंड की टीम के खिलाफ शतक भी लगाया था। इसी सीजन वह टी20 ब्लास्ट के फाइनल में पहुंचने वाली एसेक्स टीम का हिस्सा थे।

एसेक्स ने क्या कहा?
एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने अपने बयान में कहा कि टीम के साथ अनुबंधित एक पुरुष खिलाड़ी क्लब की गतिविधियों से बाहर हुई एक घटना के संबंध में कोर्ट में पेश हुआ है। क्लब ने कहा कि उसने पूरे मामले के दौरान ईसीबी, पीसीए, क्रिकेट नियामक और संबंधित खिलाड़ी के साथ संपर्क बनाए रखा है। क्लब ने यह भी कहा कि खिलाड़ी का तत्काल और लगातार निलंबन किया गया है और वह मामले से जुड़ी सभी कानूनी प्रक्रियाओं और निर्देशों का पालन करता रहेगा। कानूनी कार्रवाई जारी होने का हवाला देते हुए एसेक्स ने इस मामले पर आगे टिप्पणी करने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed