सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tilak Verma offers prayers at Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple

T20 WC: महाकाल के दर पर पहुंचे विश्वविजेता क्रिकेटर तिलक वर्मा, मन्नत पूरी होने के बाद लिया बाबा का आशीर्वाद

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 16 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सार

तिलक वर्मा सोमवार को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी मन्नत पूरी होने का जिक्र किया। आइये जानते हैं...

Tilak Verma offers prayers at Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple
तिलक वर्मा - फोटो : ANI (videograb)
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि उनकी मन्नत पूरी होने के बाद वह उज्जैन पहुंचे। बता दें कि, तिलक हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 
Trending Videos

क्या थी तिलक की मन्नत?
तिलक ने महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद बताया कि वह यहां मन्नत पूरी होने के बाद आए। उन्होंने अपनी मन्नत का खुलासा होने के बाद कहा, 'मैंने विश्व कप से पहले जीत मांगी थी। महाकाल ने हमें जीत दिलाई, इसलिए मैं यहां दर्शन करने आया हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Tilak Verma offers prayers at Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple
तिलक वर्मा - फोटो : IANS
तिलक का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन
टी20 विश्व कप 2026 में तिलक वर्मा का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। उन्होंने नौ मैचों में 154.47 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए। फाइनल में वह आठ रन बनाकर नाबाद रहे थे और टीम को जीत दिलाई। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। 96 रनों से टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। उज्जैन से वापसी के बाद तिलक ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।

Tilak Verma offers prayers at Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple
भारतीय टीम - फोटो : PTI
भारत ने तीसरी बार जीता टी20 विश्व कप का खिताब
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया और पुरुष टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया। इस उपलब्धि के साथ टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में खुद को सबसे सफल टीमों में और मजबूत तरीके से स्थापित कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतने का भी रिकॉर्ड बनाया। टीम इंडिया ने 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद 2026 का टी20 विश्व कप भी अपने नाम किया और विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed