{"_id":"6a26e69cd8892d8e5a080166","slug":"vaibhav-sooryavanshi-in-focus-as-india-a-expected-to-dominate-sri-lanka-tri-series-know-details-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tri-Series: त्रिकोणीय सीरीज में क्या कमाल दिखा पाएंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान तिलक वर्मा की भी अग्निपरीक्षा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tri-Series: त्रिकोणीय सीरीज में क्या कमाल दिखा पाएंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान तिलक वर्मा की भी अग्निपरीक्षा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 08 Jun 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच मंगलवार से शुरू हो रही ट्राई सीरीज में 15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी। कप्तान तिलक वर्मा को भरोसा है कि आईपीएल में धमाल मचाने वाले वैभव श्रीलंका की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच मंगलवार से शुरू हो रही वनडे ट्राई सीरीज में 15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी आकर्षण का केंद्र होंगे। युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले यह उनके लिए खुद को साबित करने का अहम अवसर माना जा रहा है।
Trending Videos
वैभव पर रहेंगी नजरें, कप्तान तिलक ने भी की तारीफ
आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर चुके सूर्यवंशी अब श्रीलंका की स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों में 50 ओवर के प्रारूप में अपनी क्षमता दिखाने के लिए तैयार हैं। क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने इस युवा खिलाड़ी से भारत ए टीम को बड़ी उम्मीदें हैं। मैच की पूर्व संध्या पर भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा, 'हर किसी ने देखा है कि वैभव कितने प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। अंडर-19 विश्व कप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था, खासकर फाइनल मुकाबले में। हम उत्साहित हैं कि वह इस प्रारूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं।' तिलक ने माना कि श्रीलंका की धीमी और स्पिन मददगार पिचें सूर्यवंशी के लिए नई चुनौती पेश करेंगी, लेकिन उन्हें भरोसा है कि युवा बल्लेबाज यहां भी सफल रहेगा।

कप्तानी में भी तिलक की परीक्षा
यह सीरीज तिलक वर्मा के लिए भी अहम मानी जा रही है। उन्हें भविष्य में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी के संभावित दावेदारों में देखा जा रहा है। तिलक ने कहा कि कप्तानी को लेकर वह आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और पहले भी विभिन्न स्तरों पर नेतृत्व की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कप्तानी के गुर सीखने में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने आगे कहा, 'मैं बल्लेबाजी से ज्यादा कप्तानी को लेकर रोहित भाई से बातें करता हूं। मैं उनसे हमेशा पूछता हूं कि दबाव में उनका सोचने का तरीका क्या होता है और वह मैच को कैसे पढ़ते हैं।'

आईपीएल सितारों से सजी है भारत ए टीम
भारत ए टीम में कई चर्चित आईपीएल खिलाड़ी शामिल हैं। उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, निशांत सिंधु और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी विभाग को मजबूत बनाते हैं। वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, अर्शद खान, विपराज निगम और युधवीर सिंह अहम भूमिका निभाएंगे।

ऐसा होगा टूर्नामेंट का प्रारूप
ट्राई सीरीज में तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेंगी। अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान हासिल करने वाली टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।

भारत ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अर्शद खान और अनुकूल रॉय।
त्रिकोणीय सीरीज का कार्यक्रम
| तारीख | मैच |
|---|---|
| 09 जून | भारत ए बनाम श्रीलंका ए |
| 11 जून | भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए |
| 13 जून | अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए |
| 15 जून | भारत ए बनाम श्रीलंका ए |
| 17 जून | भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए |
| 19 जून | अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए |
| 21 जून | त्रिकोणीय सीरीज फाइनल |
कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला?
टैलेंट टीवी कप 2026 त्रिकोणीय सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध होगी। श्रीलंका त्रिकोणीय सीरीज का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 1 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स 3, सोनी स्पोर्ट्स 3 एचडी और सोनी स्पोर्ट्स 4 टीवी चैनलों पर होगा। इसके अलावा Amarujala.com पर भी आप मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।