{"_id":"6a26ef372a2f4ab7e4035e60","slug":"ind-vs-afg-manav-suthar-best-bowling-figures-joined-narendra-hirwani-club-of-debut-test-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: डेब्यू में ही मानव सुथार का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, नरेंद्र हिरवानी के इस खास क्लब में हुए शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: डेब्यू में ही मानव सुथार का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, नरेंद्र हिरवानी के इस खास क्लब में हुए शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत के युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में 7 विकेट लेकर शानदार छाप छोड़ी और प्लेयर ऑफ द मैच बने। पहली पारी में 6/33 के आंकड़े के साथ उन्होंने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में भारत के लिए तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
मानव सुथार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने अपने डेब्यू मुकाबले को यादगार बना दिया। भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के केंद्र में रहे 22 वर्षीय मानव सुथार, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार योगदान देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Trending Videos
डेब्यू मैच में दिखाया ऑलराउंड कमाल
मानव सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल सात विकेट झटके। पहली पारी में उन्होंने अफगानिस्तान के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करते हुए छह विकेट अपने नाम किए, जबकि दूसरी पारी में भी एक सफलता हासिल की।
सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, उन्होंने बल्ले से भी अहम योगदान दिया। भारतीय टीम की पहली पारी में निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मानव ने 41 गेंदों में 28 रन बनाए और टीम के स्कोर को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

डेब्यू टेस्ट में बनाया खास रिकॉर्ड
मानव सुथार ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में छह विकेट लेने वाले भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। भारत के लिए टेस्ट पदार्पण की पहली पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन की सूची में शीर्ष पर नरेंद्र हिरवानी हैं, जिन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ विकेट झटके थे। इस प्रदर्शन के साथ मानव ने भारत के कई पूर्व दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना ली।

भारत के लिए टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
| गेंदबाज | प्रदर्शन |
|---|---|
| नरेंद्र हिरवानी | 8/61 बनाम वेस्टइंडीज, 1988 |
| मानव सुथार | 6/33 बनाम अफगानिस्तान, 2026 |
| सैयद आबिद अली | 6/55 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1967 |
| दिलीप दोशी | 6/103 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1979 |
| वामन कुमार | 5/64 बनाम पाकिस्तान, 1961 |
मैच के बाद क्या बोले मानव?
प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद मानव सुथार भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए खेलना और पदार्पण मैच में ऐसा प्रदर्शन करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। मानव ने कहा, 'यह मेरे जीवन का सबसे खास दिन है। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना ही एक सपना था और डेब्यू मैच में टीम की जीत में योगदान देकर प्लेयर ऑफ द मैच बनना मेरे लिए अविस्मरणीय पल है।'
भारत को मिला नया ऑलराउंड हथियार
भारतीय टीम लंबे समय से ऐसे स्पिन ऑलराउंडर की तलाश में थी जो गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव छोड़ सके। मुल्लांपुर टेस्ट में मानव सुथार ने जिस परिपक्वता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया, उसने टीम प्रबंधन और क्रिकेट विशेषज्ञों को काफी प्रभावित किया है।