{"_id":"6a26ce176c57254f160e7a26","slug":"ind-vs-afg-sitanshu-kotak-speaks-on-rohit-sharma-and-hardik-pandya-fitness-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: रोहित और हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस, अफगानिस्तान सीरीज में खेलने पर कोच कोटक ने दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: रोहित और हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस, अफगानिस्तान सीरीज में खेलने पर कोच कोटक ने दिया जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा कि उन्हें रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के फिटनेस टेस्ट की आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन दोनों के फिट होने की खबर मिली है।
हार्दिक पांड्या-रोहित शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा है कि उन्हें अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने फिटनेस टेस्ट पास किया है या नहीं, लेकिन जो जानकारी उन्हें मिली है उसके मुताबिक दोनों खिलाड़ी पूरी तरह ठीक हैं।
क्या बोले सिंताशु कोटक?
दरअसल, आगामी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का चयन फिटनेस क्लियरेंस के अधीन किया गया है। हार्दिक पांड्या पीठ में ऐंठन (बैक स्पैज्म) की समस्या से जूझ रहे थे, जबकि रोहित शर्मा आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे। इसी वजह से दोनों खिलाड़ियों को आईपीएल के कुछ मुकाबले भी मिस करने पड़े थे। कोटक ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मुझे ईमानदारी से अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि उन्होंने फिटनेस टेस्ट क्लियर किया है या नहीं। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वे टीम के साथ होंगे। मैंने जो सुना है उसके अनुसार दोनों ठीक हैं, हालांकि उन्हें नियमों के तहत फिटनेस टेस्ट देना होगा।'

बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे रोहित
जानकारी के अनुसार, रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) पहुंच चुके हैं। वहीं हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर भी जल्द आधिकारिक अपडेट आने की उम्मीद है।
सोमवार और मंगलवार को जुटेगी टीम
सितांशु कोटक ने बताया कि वनडे टीम के खिलाड़ी सोमवार और मंगलवार को कैंप से जुड़ेंगे। इसके बाद बुधवार शाम को फ्लडलाइट्स में हल्का अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा। टीम गुरुवार को धर्मशाला के लिए रवाना होगी। कोटक ने कहा, 'वनडे टीम के खिलाड़ी यहां जुड़ेंगे और उसके बाद शाम को हल्का प्रैक्टिस सेशन हो सकता है।'
सीरीज से पहले फिटनेस पर नजर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम प्रबंधन की नजर रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर बनी हुई है। दोनों खिलाड़ी टीम के अहम सदस्य हैं और उनकी उपलब्धता भारत की तैयारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।