Virat-Vaibhav: कोहली के शब्दों ने बढ़ाया हौसला, वैभव सूर्यवंशी ने बताया फाइनल के बाद किस मुद्दे पर हुई चर्चा
आईपीएल 2026 फाइनल के बाद विराट कोहली से हुई बातचीत को वैभव सूर्यवंशी ने अपने जीवन का यादगार पल बताया। युवा बल्लेबाज ने कहा कि कोहली ने बड़े भाई की तरह उन्हें खेल और भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण सलाह दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 फाइनल के बाद कैमरों में कैद हुई विराट और वैभव की बातचीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। मैच के बाद कोहली खुद राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज के पास पहुंचे और उनसे कुछ देर बातचीत की। राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर को दिए गए एक इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी ने उस पल को याद करते हुए कहा, 'सच कहूं तो जब विराट भैया ने मेरे कंधे पर हाथ रखा, मैं पूरी तरह हैरान रह गया। मैं बचपन से आरसीबी का समर्थक रहा हूं और विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन हूं। जब वह मुझसे बात कर रहे थे, तब मुझे सच में लग रहा था कि मैं कोई सपना देख रहा हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'उन्होंने मुझसे बिल्कुल किसी बड़े भाई की तरह बात की। उन्होंने बताया कि मैं क्या अच्छा कर रहा हूं, किन चीजों में सुधार की जरूरत है और आगे के लिए मुझे किन पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए।'
A honest, wholesome conversation with IPL’s MVP, Vaibhav Sooryavanshi 💝 pic.twitter.com/8jgFmWsKtw
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 7, 2026
वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बेहद शानदार रहा। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। युवा बल्लेबाज ने सीजन में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा।
फाइनल के बाद हुई बातचीत में विराट कोहली ने सूर्यवंशी को उनके शानदार सीजन के लिए बधाई दी। साथ ही उन्हें भविष्य में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने, मेहनत जारी रखने और बढ़ती उम्मीदों के दबाव को सही तरीके से संभालने की सलाह भी दी। आरसीबी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कोहली युवा बल्लेबाज की निडर बल्लेबाजी की तारीफ करते नजर आए थे।
𝗧𝗵𝗲 𝗺𝗮𝗻 𝘄𝗵𝗼 𝗺𝗮𝗱𝗲 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻 𝗰𝗿𝗶𝗰𝗸𝗲𝘁 𝗳𝗲𝗮𝗿𝗹𝗲𝘀𝘀 🤝 𝘁𝗵𝗲 𝗯𝗼𝘆 𝘄𝗵𝗼 𝗯𝗮𝘁𝘀 𝗳𝗲𝗮𝗿𝗹𝗲𝘀𝘀 🫶💪
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 3, 2026
The best piece of advice the 15-year old Vaibhav Suryavanshi could get! And who better than Virat Kohli to help fuel his fire in the right direction.… pic.twitter.com/MUqCRBo0la
सूर्यवंशी ने बताया कि वह बचपन से विराट कोहली और आरसीबी को फॉलो करते रहे हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके पास विराट कोहली का ऑटोग्राफ किया हुआ एक कैप भी है। ऐसे में फाइनल के बाद हुई यह बातचीत उनके लिए और भी ज्यादा खास बन गई।
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रीय टीम में चयन के रूप में मिला है। युवा सलामी बल्लेबाज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।आईपीएल में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन और विराट कोहली जैसे दिग्गज से मिली सीख के साथ अब वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें अब इस युवा सितारे पर टिकी होंगी।