फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: 'Keep phone off...', Captain Rohit Sharma got irritated when phone rang during press conference WC 2023

VIDEO: 'फोन बंद रखो यार...', 34 मिनट के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बार बजी फोन की घंटी तो झल्लाए कप्तान रोहित

Sat, 18 Nov 2023 06:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 18 Nov 2023 06:56 PM IST
सार

स कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बार फिर किसी का फोन बजा। ऐसे में रोहित ने फिर से उन्हें घूर कर देखा। इस वीडियो पर फैंस के काफी रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
VIDEO: 'Keep phone off...', Captain Rohit Sharma got irritated when phone rang during press conference WC 2023
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को विश्व कप 2023 का फाइनल खेला जाएगा। इस मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण पहलुओं पर बातचीत की। हालांकि, इस दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, रोहित किसी पत्रकार के सवाल का जवाब दे रहे थे। तभी वहां मौजूद किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन बज उठा। ऐसे में रोहित झल्ला गए। इसका वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन

दरअसल, रोहित टीम के प्रदर्शन और विश्व कप से पहले तैयारी के बारे में बता रहे थे। इस दौरान किसी का मोबाइल फोन बजा। ऐसे में रोहित ने झल्लाते हुए कहा- क्या यार! फोन-वोन बंद रखा करो यार,....'। इसके बाद भारतीय कप्तान ने सवालों का जवाब दिया। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बार फिर किसी का फोन बजा। ऐसे में रोहित ने फिर से उन्हें घूर कर देखा। इस वीडियो पर फैंस के काफी रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेइंग 11 पर नहीं खोले पत्ते
रोहित का प्रेस कॉन्फ्रेंस करीब 34 मिनट का था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान नौ बार मोबाइल फोन रिंग हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई पत्रकार पहुंचे थे। रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्क्वॉड में मौजूद 15 खिलाड़ियों में से कोई भी खेल सकता है। हमारे 12-13 खिलाड़ी फिक्स हैं कि कौन खेलेगा। लेकिन पिच एक बार देखने के बाद उसमें से तय करेंगे। देखना होगा कि विकेट कैसा खेलता है। फिर ही कल प्लेइंग 11 तय करेंगे।
विज्ञापन

शमी को जमकर सराहा
रोहित ने कहा "यह शमी के लिए भी काफी मुश्किल था कि वह शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, वापसी के बाद से उन्होंने सिराज और बाकी गेंदबाजों की मदद की है। जिस तरह से वह खेल रहे हैं वह शानदार है। मैंने उनसे बात की थी और उनसे नहीं खेलने के बारे में पूछा था। यह दिखाता है कि विश्व कप से पहले भी वह किस मेंटल स्पेस में थे। यह जरूरी होता है कि आप अपने विपक्षी का इंतजार करें और सही मौके पर सही प्रदर्शन करें। साथ ही विपक्षी और पिच पर भी निर्भर रहता है। इसलिए शमी ने इन सब को समझते हुए जिस तरह का प्रदर्शन किया वह शानदार है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed