फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli and actress wife Anushka Pledge Support to PM and CM COVID-19 Relief Funds

आखिरकार विराट-अनुष्का भी आए मदद को आगे, कोरोना वायरस के खिलाफ किया गुप्त दान

Mon, 30 Mar 2020 11:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 30 Mar 2020 11:58 AM IST
सार

  • विराट-अनुष्का ने नहीं बताई दान की रकम
  • ट्वीट कर कहा- देखकर दिल टूट गया
  • टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने 1.25 लाख रुपये देंगे
  • पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया सिक्किम में महामारी से जूझ रहे प्रवासी श्रमिकों को देंगे छत
  • शूूटर मनु भाकर और महिला क्रिकेटर पूनम यादव ने भी आज 1-1 लाख रुपये दिए
  • BCCI पहले ही कर चुका है 51 करोड़ की मदद
  • हिंदुस्तान में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज

विज्ञापन
Virat Kohli and actress wife Anushka Pledge Support to PM and CM COVID-19 Relief Funds

विस्तार

चौतरफा आलोचनाओं का सामना करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ आर्थिक सहयोग देने का एलान कर ही दिया। हालांकि इस सेलिब्रिटी जोड़ी ने यह खुलासा नहीं किया कि दोनों कितने पैसों की मदद कर रहे हैं। सोमवार सुबह अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दोनों ने एक ही तरह की बात लिखी।

विज्ञापन

अनुष्का और मैं पीएम-केयर फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) में मदद कर रहे हैं। इतने लोगों की पीड़ा देखकर हमारा दिल टूट रहा है और हम आशा करते हैं कि हमारा योगदान, किसी तरह से, हमारे साथी नागरिकों के दर्द को कम करने में मदद करता है। 

विज्ञापन
 

गुप्त दान के लिए विराट की सराहना

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देश में 21 दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया था। साथ ही साथ प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से कोरोना के खिलाफ जंग में दान देने की अपील की भी की थी। खेल जगत के कई बड़े दिग्गज अपनी स्वेच्छा से आर्थिक मदद भी कर चुके हैं, लेकिन विराट कोहली सिर्फ वीडियो बनाकर लोगों को घर के भीतर रहने की सलाह ही दे रहे थे, जिसके बाद उन्हें ट्विटर पर जमकर ट्रोल भी किया गया था। अब विराट-अनुष्का के आर्थिक सहयोग के एलान के बाद उनके चाहने वाले प्रशंसा करते नहीं थक रहे।

 
 
 

अब तक मदद कर चुके अहम भारतीय खिलाड़ी

Virat Kohli and actress wife Anushka Pledge Support to PM and CM COVID-19 Relief Funds
सचिन और गांगुली - फोटो : social media
  • 'भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर ने 27 मार्च को 50 लाख रुपए देने की घोषणा की
  • बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली 50 लाख रुपये का चावल देंगे
  • सुरेशा रैना केंद्र और राज्य सरकार को मिलाकर 52 लाख दिए
  • अजिंक्य रहाणे ने 10, ईशान किशन ने 20, सौरभ तिवारी ने डेढ़ लाख राहत कोष में दिए
  • रियो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने 10 लाख रुपये दान दिए
  • 16 वर्षीय महिला क्रिकेटर ऋचा घोष ने 1 लाख रुपये की मदद की
  • युवा धाविका हिमा दास ने असम सरकार की मदद के लिए एक माह की सैलरी दी
  • पहलवान बजरंग पूनिया भी अपने छह माह की सैलरी हरियाणा सरकार को दे चुके
  • भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सांसद ऋण निधि से एक करोड़ रुपये जारी किए
  • पूर्व भारतीय ओपनर अपनी एक महीने की सैलरी भी केंद्रीय राहत कोष में देगे
  • 760 करोड़ की संपत्ति वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अबतक एक पैसा दान नहीं किया


BCCI ने दिए 51 करोड़

दुनिया के सबसे अमीर और शक्तिशाली क्रिकेट बोर्ड BCCI ने 28 मार्च को 51 करोड़ रूपये का दान दिया था। कर्नाटक क्रिकेट संघ ने 29 मार्च को 1 करोड़ रुपये दिए। इनके अलावा कुछ अन्य राज्य संघों जैसे बंगाल क्रिकेट संघ, मुंबई क्रिकेट संघ और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने भी मदद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed